महागठबंधन की बैठक को लेकर जदयू का तंज, 'लालू यादव की भावना का भी सम्मान नहीं कर रहे घटक दल के नेता'
पटना। इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को महागठबंधन के घटक दलों की एक और बैठक हो रही है। इस बैठक में घटक दलों में बेहतर समन्वय और चुनावी रणनीति पर विचार होने की संभावना है। पटना के दीघा…

पटना। इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को महागठबंधन के घटक दलों की एक और बैठक हो रही है। इस बैठक में घटक दलों में बेहतर समन्वय और चुनावी रणनीति पर विचार होने की संभावना है। पटना के दीघा आशियाना रोड के एक रिसॉर्ट में होने वाली बैठक के पूर्व सत्ताधारी गठबंधन एनडीए में शामिल जदयू ने इस बैठक को लेकर जोरदार तंज कसा है।
जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि महागठबंधन की बैठक उनका आंतरिक मामला है, लेकिन दीघा के जिस रिसॉर्ट में यह बैठक हो रही है, उस इलाके में लोग लालू यादव के शासनकाल में दिन में भी नहीं जाते थे। उन्होंने बैठक में शामिल होने वाले लोगों से मरीन ड्राइव भी देखने की बात कही है। उन्होंने महागठबंधन के नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि इससे बेहतर होता कि राज्य सरकार जो पानी का जहाज चलाती है, उसमें बैठक करते और खुशनुमा माहौल मिलता।
जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव अपने बेटे को महागठबंधन का नेता बनाने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन इस गठबंधन के नेता इतने निष्ठुर हो गए हैं कि उनकी भावना का भी सम्मान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, महागठबंधन की बैठक का सीधा मतलब है कि लेना न देना, तेजस्वी यादव के लिए केवल फुलेना साबित हो रहा है।
बताया गया कि राजद नेता तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में महागठबंधन के सभी छह घटक दलों के नेता शामिल होंगे। महागठबंधन की यह तीसरी बैठक है। इससे पहले महागठबंधन की पहली बैठक बीते 17 अप्रैल को पटना स्थित राजद कार्यालय में हुई थी, उसके बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में 24 अप्रैल को दूसरी बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई थी। महागठबंधन की तरफ से हालांकि अब तक मुख्यमंत्री के उम्मीदवार को लेकर किसी नाम की घोषणा नहीं हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
