द इंडियन व्यू

मलेशिया ओपन : सेमीफाइनल में सात्विक-चिराग की हार

मलेशिया सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत के सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी कोरिया के किम वोन हो और सियो सियुंग जाए से सीधे गेम में हार के साथ बाहर हो गए। साभार : गूगल सातवीं वरीयता प्राप्त…

Ragwendra P Singh
January 11, 2025
2 min read
मलेशिया ओपन : सेमीफाइनल में सात्विक-चिराग की हार

मलेशिया सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत के सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी कोरिया के किम वोन हो और सियो सियुंग जाए से सीधे गेम में हार के साथ बाहर हो गए।

साभार : गूगल

सातवीं वरीयता प्राप्त सात्विक और चिराग को 40 मिनट तक चले सेमीफाइनल में 10.21, 15.21 से हारे। हार के बाद सात्विक ने कहा ,‘‘उन्होंने बहुत अच्छा खेला और हम रणनीति पर बेहतर ढंग से अमल कर सकते थे। हमने कुछ खराब स्ट्रोक्स खेले लेकिन उनका प्रदर्शन शानदार रहा।’’

उन्होंने कहा ,‘‘खेल की रफ्तार आज काफी धीमी थी लेकिन यह होता है। हमारे लिये यह अच्छा सबक रहा। यह निराशाजनक है लेकिन हमें अभी लंबा सफर तय करना है।’’

एशियाई खेलों की विजेता भारतीय जोड़ी पहले गेम में ही 6.11 से पिछड़ गई थी। तमाम प्रयासों के बावजूद वे वापसी नहीं कर पाये और कोरियाई जोड़ी ने 19 मिनट में पहला गेम जीत लिया। ब्रेक के बाद सात्विक और चिराग ने बेहतर प्रदर्शन करके एक समय स्कोर 11.8 कर लिया। इसके बाद वह लय कायम नहीं रख सके और मैच गंवा दिया।

चोट के कारण पेरिस ओलंपिक के बाद ज्यादा नहीं खेल सके सात्विक ने कहा कि मानसिक पहलू पर और काम किया होता तो वे बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे।

उन्होंने कहा ,‘‘हम काफी मेहनत कर रहे थे लेकिन उन्होंने आसानी से अंक बनाये और दबाव हटाते गए। मुझे लगता है कि हमें मानसिक तौर पर और मेहनत करनी चाहिये थी। आक्रामकता भी और होनी चाहिये थी।’’ अब सात्विक और चिराग 14 जनवरी से इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट खेलेंगे। इसमें पहले दौर में उनका सामना मलेशिया के वेइ चोंग मैन और केइ वुन टी से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।