मप्र के शिवपुरी में आज होगा अदाणी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास
शिवपुरी : केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकासमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मध्य प्रदेश के शिवपुरी में अदाणी समूह के लगभग 2,500 करोड़ रुपये की लागत वाले अत्याधुनिक डिफेंस…

शिवपुरी : केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकासमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मध्य प्रदेश के शिवपुरी में अदाणी समूह के लगभग 2,500 करोड़ रुपये की लागत वाले अत्याधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी प्रियंका शर्मा ने बताया कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के साथ-साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के औद्योगिक विकास के विज़न को नई गति प्रदान करेगी। परियोजना के माध्यम से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही क्षेत्र के छोटे एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को रक्षा उत्पादन की सप्लाई चेन से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि शिवपुरी के स्थानीय पोलो ग्राउंड में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान 211.29 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 2ः10 बजे ग्वालियर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2.40 बजे शिवपुरी में हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां वे पोलो ग्राउंड में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत शिवपुरी से हेलीकॉप्टर द्वारा ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
