द इंडियन व्यू

मप्र के रतलाम में मिला दुर्लभ जीव पैंगोलिन, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

रतलाम : मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में स्थित ग्राम सिमलावदा में सोमवार को दुर्लभ जीव पैंगोलिन मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और पैंगोलिन को रेस्क्यू किया। उसे पिंजरे में बंद कर वन विभाग…

Ragwendra P Singh
October 14, 2025
2 min read
मप्र के रतलाम में मिला दुर्लभ जीव पैंगोलिन, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

रतलाम : मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में स्थित ग्राम सिमलावदा में सोमवार को दुर्लभ जीव पैंगोलिन मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और पैंगोलिन को रेस्क्यू किया। उसे पिंजरे में बंद कर वन विभाग कार्यालय लाया गया है।बताया गया है कि ग्रामीण दूलेसिंह दायमा के मकान में रविवार रात को पैंगोलिन दिखाई दिया था। तब ग्रामीण ने उसे बिना नुकसान पहुंचाए शौचालय में बंद कर दिया था। सुबह रतलाम जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल जायसवाल जो कि गांव सिमलावदा के ही निवासी है, उन्हें सूचना दी। जब गांव में इस जीव के होने की जानकारी मिली तो ग्रामीण इसे देखने पहुंचे। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने दायमा के घर में शौचालय में पैंगोलिन को रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद किया।वन विभाग रतलाम परिक्षेत्र के सहायक सुखसिंह डांगी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर जाकर जीव को सुरक्षित रेक्स्यू कर वन विभाग कार्यालय में रखा है। वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश के बाद इसे छोड़ा जाएगा। डांगी के अनुसार उन्होंने भी पहली बार इस तरह का जीव देखा है, जो कि हलके पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है। शाम को भी सिमलावदा समेत आसपास के क्षेत्र में जाकर सर्चिंग की है तो कि और भी इस प्रकार के जीव तो नहीं है।जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जायसवाल ने बताया कि सुबह गांव के दुलेसिंह दायमा ने इस बारे में बताया। रात भर सुरक्षा कर उसे जीव को सुरक्षित रखा। पहली बार में गांव में इस तरह का जीव देखा गया। रात भर ध्यान रखने पर जायसवाल ने ग्रामीण दायमा को पांच हजार रुपए का इनाम देकर सम्मानित भी किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।