मप्र के नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाइवे पर हादसा, पांच लोगों की मौत
नर्मदापुरम : मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाइवे पर आंचलखेड़ा के पास रविवार देर रात टवेरा और अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में टवेरा सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब…

नर्मदापुरम : मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाइवे पर आंचलखेड़ा के पास रविवार देर रात टवेरा और अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में टवेरा सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 6-7 लोग घायल हुए हैं।
यह हादसा रविवार देर रात करीब 1 बजे हुआ। पीड़ित महेंद्रवाड़ी व माखननगर के रहने वाले हैं। सभी गांव के राघनेद्र मोरप्पा की शादी में बुधनी गए थे। सभी लोग रात में महेंद्रवाड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी वाहन की भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि क्रॉसिंग के दौरान टवेरा ट्रॉली के साइड से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टवेरा के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। हादसे की खबर मिलते ही जिला अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शवों का पोस्टमॉर्टम आज साेमवार काे नर्मदापुरम में किया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतकों के नाम
शुभम मोरप्पा (18), निवासी महेंद्रवाड़ी
विनीत यादव (22), निवासी महेंद्रवाड़ी
साहिल यादव (19), निवासी महेंद्रवाड़ी
हरि सिंह (57), निवासी महेंद्रवाड़ी
संतोष प्रजापति निवासी माखननगर।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
