द इंडियन व्यू

मप्र के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बढ़ा चीतों का कुनबा, मादा चीता गामिनी ने दिया चार शावकों को जन्म

श्योपुर : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक बार फिर चीतों का कुनबा बढ़ गया है। यहां भारतीय मूल की मादा चीता ‘गामिनी’ ने चार शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल…

Ragwendra P Singh
April 11, 2026
3 min read
मप्र के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बढ़ा चीतों का कुनबा, मादा चीता गामिनी ने दिया चार शावकों को जन्म

श्योपुर : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक बार फिर चीतों का कुनबा बढ़ गया है। यहां भारतीय मूल की मादा चीता ‘गामिनी’ ने चार शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 57 हो गई है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है। साथ ही उन्होंने मादा चीता गामिनी का शावकों के साथ फोटो भी शेयर किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि मध्य प्रदेश अब चीतों के 'पुनरुद्धार' के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। कूनो के खुले जंगलों में 'गामिनी' चीते से जन्मी 25 महीने की भारतीय मूल की मादा चीते द्वारा चार शावकों का जन्म इस बात का प्रमाण है कि मध्य प्रदेश की भूमि चीतों के वंश विस्तार के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सफल हो रही है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए कूनो के प्रबंधकों और वन्यजीव पशु चिकित्सकों को बधाई दी है।

 

वहीं केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर के माध्यम से इस सफलता से खुशी जाहिर की है और वन विभाग की टीम और इस परियोजना से जुड़े सभी कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कूनो नेशनल पार्क में चल रही चीता संरक्षण परियोजना को यह एक बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने लिखा है कि 2022 में चीता पुनर्स्थापन कार्यक्रम शुरू होने के बाद यह पहली बार है, जब किसी चीता ने प्राकृतिक जंगल वातावरण में शावकों को जन्म दिया है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि यह किसी भारतीय मूल की मादा चीता की पहली सफल प्रसूति मानी जा रही है।

 

इधर, वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मादा चीता गामिनी पिछले एक साल से अधिक समय से खुले जंगल में रह रही थी और वह प्राकृतिक परिस्थितियों के अनुरूप पूरी तरह ढल चुकी थी। जंगल में शावकों का जन्म इस बात का संकेत है कि कूनो का पर्यावरण अब चीतों के लिए अनुकूल साबित हो रहा है और वे यहां सुरक्षित रूप से प्रजनन कर पा रहे हैं।

 

मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि मादा चीता गामिनी ने चार शावकों को जन्म दिया है। यह सफलता परियोजना के मुख्य उद्देश्य की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस परियोजना का उद्देश्य चीतों को प्राकृतिक वातावरण में स्थापित करना और उनके प्रजनन को सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी बताया कि मां बनी चीता गामिनी स्वयं भी एक शावक रही है, जो अब स्वस्थ रूप से प्रजनन कर रही है। यह परियोजना की दीर्घकालिक सफलता का संकेत है।

 

कूनो के अधिकारियों ने बताया कि मादा चीता गामिनी और उसके सभी नवजात शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। इन चार नए नन्हे मेहमानों के आने के बाद अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 57 हो गई है। इनमें से 54 चीते कूनो राष्ट्रीय उद्यान में है, जबकि तीन चीतों को मंदसौर जिले के गांधी सागर अभयारण्य के खुले जंगलों में छोड़ा गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…