मनरेगा के बकाये को लेकर संसद परिसर में टीएमसी सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे सप्ताह के पहले दिन कार्यवाही शुरू होने से पहले तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने संसद भवन परिसर में मनरेगा की लंबित देनदारी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पश्चिम बंगाल को…

नई दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे सप्ताह के पहले दिन कार्यवाही शुरू होने से पहले तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने संसद भवन परिसर में मनरेगा की लंबित देनदारी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पश्चिम बंगाल को केंद्र सरकार से प्राप्त होने वाली बकाया राशि की मांग को लेकर किया गया।प्रदर्शन में सांसद काकोली घोष दस्तीदार, महुआ मोइत्रा, सौगात रॉय, सताब्दी रॉय, प्रतिमा मंडल, रचना बनर्जी, सायोनी घोष, डेरिक ओ’ब्रायन, डोला सेन, कीर्ति आजाद और असीत कुमार के साथ तमाम सासंद हाथों में तख्तियां और बैनर लिए मौजूद रहे। तख्तियों पर “मनरेगा 52 अरब रुपये बकाया”, “भाजपा जानबूझकर बंगाल को वंचित कर रही है”, “चार लाख आवाजें, एक सवाल- हमारा पैसा कहां है?”, “पांच सौ दिन के काम का बीस हज़ार करोड़ रुपये बकाया”, “दो सौ दिन के काम का छह सौ बीस करोड़ रुपये बकाया” और “भाजपा राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से बंगाल के गरीबों को सजा दे रही है” जैसे नारे लिखे थे।संसद का शीतकालीन सत्र 01 दिसंबर से प्रारंभ हुआ है और विपक्ष प्रतिदिन सत्र शुरू होने से एक घंटा पूर्व सुबह दस बजे देश के विभिन्न मुद्दों पर संसद परिसर के बाहर विरोध करता आ रहा है।---------------
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
