"मन की बात" में बोले पीएम मोदी बोडोलैंड में फुटबॉल बना एकता और आशा का प्रतीक
गुवाहाटी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को "मन की बात" कार्यक्रम में एक बार फिर असम की चर्चा करते हुए खासतौर पर बोडोलैंड क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों को रेखांकित किया। उन्होंने बोडोलैंड में आयोजित फुटबॉल…

गुवाहाटी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को "मन की बात" कार्यक्रम में एक बार फिर असम की चर्चा करते हुए खासतौर पर बोडोलैंड क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों को रेखांकित किया। उन्होंने बोडोलैंड में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता को ‘एकता और आशा का उत्सव’ बताया और युवाओं की ऊर्जा और आत्मविश्वास की तारीफ की।
प्रधानमंत्री ने कहा, "बोडोलैंड में सीईएम कप के ज़रिए आज फुटबॉल केवल एक खेल नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और उम्मीद का प्रतीक बन गया है। इस प्रतियोगिता में 3,700 से अधिक टीमों और करीब 70,000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। हर गोल, हर तालियों की गूंज एक नई ऊर्जा का संचार करती है। कल्पना कीजिए कि सूरज की किरणें पहाड़ों को छू रही हैं, मैदान में उत्साहित खिलाड़ी दौड़ रहे हैं और दर्शकगण उत्साह से नारे लगा रहे हैं, ये केवल खेल नहीं, बल्कि उम्मीदों का संगम है।"
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "कभी हिंसा से जूझते इस क्षेत्र की पहचान अब खेल के ज़रिए बदल रही है। आज बोडोलैंड एक नई पहचान के साथ उभर रहा है। युवाओं में आत्मनिर्भरता का साहस है, आंखों में नए सपने हैं। फुटबॉल के ज़रिए कई प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रही हैं, जैसे होलीचरण नार्ज़ारी, दुर्गा बोड़ो, अपूर्व नार्ज़ारी और मनबीर बसुमतारी। कभी जहां संघर्ष था, अब वहां से प्रेरणा निकल रही है।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि इन खिलाड़ियों में से कईयों ने सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन मेहनत की, मुश्किल हालातों में अभ्यास किया और आज वे देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि हमें अपनी क्षमता को बढ़ाना है, तो सबसे पहले फिटनेस और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
