द इंडियन व्यू

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने उत्तम कुमार को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बंगला सिनेमा के महानायक उत्तम कुमार को श्रद्धांजलि दिए…

Ragwendra P Singh
August 30, 2026
1 min read
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने उत्तम कुमार को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बंगला सिनेमा के महानायक उत्तम कुमार को श्रद्धांजलि दिए जाने पर आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यालय से प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ के नवीनतम संस्करण को सुना। उन्होंने कहा कि यह पश्चिम बंगाल के लिए गर्व और खुशी का विषय है कि प्रधानमंत्री ने भारतीय और बंगाली सिनेमा के महानायक उत्तम कुमार को उनकी सौवीं जन्म शताब्दी के अवसर पर याद किया। उत्तम कुमार की सौवीं जन्म शताब्दी तीन सितंबर को मनाई जाएगी।शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तम कुमार की अद्वितीय सिनेमाई प्रतिभा, आकर्षण और अमिट कलात्मक विरासत को बेहद खूबसूरती से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि उत्तम कुमार का कालजयी अभिनय आज भी बंगाली सिनेमा की सांस्कृतिक पहचान को परिभाषित करता है और दुनिया भर की नई पीढ़ी के कहानीकारों तथा सिनेमा प्रेमियों को प्रेरित करता है।मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर बंगाल के प्रिय महानायक उत्तम कुमार की अमर विरासत का सम्मान और स्मरण किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।