द इंडियन व्यू

मन की बात : प्रधानमंत्री ने लोगों को काशी तमिल संगम के लिए किया आमंत्रित

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड को संबोधित करते हुए लोगों को 2 दिसंबर को नया घाट में होने वाले चौथे काशी तमिल संगम में शामिल होने का आमंत्रण…

Ragwendra P Singh
November 30, 2025
2 min read
मन की बात : प्रधानमंत्री ने लोगों को काशी तमिल संगम के लिए किया आमंत्रित

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड को संबोधित करते हुए लोगों को 2 दिसंबर को नया घाट में होने वाले चौथे काशी तमिल संगम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि यह संगम तमिल भाषा और संस्कृति से जुड़े लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। प्रधानमंत्री ने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति को तंजावुर की चोलकालीन कला पर आधारित नटराज की काशी प्रतिमा भेंट किए जाने का भी उल्लेख किया।प्रधानमंत्री ने नवंबर माह को बेहद प्रेरणादायक बताते हुए संविधान दिवस, ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने, राम मंदिर में धर्म ध्वजा, कुरुक्षेत्र में पांचजन्य स्मारक, हैदराबाद में दुनिया की सबसे बड़ी लीप इंजन एमआरओ सुविधा के उद्घाटन, आईएनएस माहे के नौसेना में शामिल होने और स्काई रूट के ‘इन्फिनिटी कैंपस’ द्वारा अंतरिक्ष आर्थिक तंत्र को मिली नई गति जैसी उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत ने 35.7 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन के साथ नया रिकॉर्ड बनाया है, जो एक दशक पहले की तुलना में 10 करोड़ टन अधिक है।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने पुणे के युवाओं की इसरो द्वारा आयोजित ड्रोन प्रतियोगिता में मिली उपलब्धि का उल्लेख किया, जहाँ उन्होंने मंगल ग्रह जैसी परिस्थितियों में ड्रोन उड़ाने में सफलता पाई। प्रधानमंत्री ने देश में शहद उत्पादन से जुड़ी प्रगति को भी रेखांकित किया।प्रधानमंत्री ने विश्वभर में गीता के बढ़ते सम्मान का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में महाभारत अनुभव केंद्र में 3डी और डिजिटल तकनीक के माध्यम से कथाओं का सजीव अनुभव किया जा सकता है। ब्रह्म सरोवर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में अनेक देशों की भागीदारी हुई, जबकि सऊदी अरब में पहली बार सार्वजनिक मंच पर गीता की प्रस्तुति दी गई। यूरोप के कई देशों में भी विशेष गीता महोत्सव आयोजित किए गए।प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की संस्कृति शांति और करुणा का संदेश देती है। उन्होंने दक्षिणी इज़रायल के मोशाव नेवातिम में ‘जाम साहब’ की स्मृति में पत्रिका के अनावरण का उल्लेख किया। उन्होंने याद दिलाया कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नवानगर के महाराजा दिग्विजय सिंह ने पोलिश यहूदी बच्चों को आश्रय देकर मानवीय उदाहरण प्रस्तुत किया था।प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि देश के युवा एवं प्रोफेशनल प्राकृतिक खेती की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं और दक्षिण भारत में हो रहे प्रयास उत्साहजनक हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…