मदन की दमदार बल्लेबाजी, फायरबॉल्स मास्टर्स ने टीसीसी लखनऊ को हराया
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच मदन (43) की उम्दा बल्लेबाजी की सहायता से फायरबॉल्स मास्टर्स ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में टीसीसी लखनऊ को पांच विकेट से हराया।…

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच मदन (43) की उम्दा बल्लेबाजी की सहायता से फायरबॉल्स मास्टर्स ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में टीसीसी लखनऊ को पांच विकेट से हराया।
आरडीएसओ स्टेडियम पर टीसीसी लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में सभी विकेट गंवाकर 142 रन का स्कोर बनाया। अफजल ने 35 गेंदों पर चार चौके से 45 रन जोड़े। वहीं वासिक ने 30, डॉ फिरोज खान ने 20 व इश्तियाक अहमद ने 17 रन का योगदान किया। फायरबॉल्स मास्टर्स से अजय द्विवेदी को तीन जबकि विनोद सिंह, अनिल सिंह व सर्वेंद्र सिंह को दो-दो विकेट की सफलता मिली।
जवाब में फायरबॉल्स मास्टर्स ने 19.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। मदन ने 35 गेंदों पर तीन चौके व एक छक्के से 43 रन की पारी खेल टीम को मजबूती दी।
उनका साथ देते हुए साकेत मिश्रा ने 29 गेंदों पर दो चौके से 35 रन, अजय कुमार लाल ने नाबाद 19, जसविंदर सिंह ने 17 व डॉ अरुण ने 16 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई। टीसीसी लखनऊ से जितेंद्र पटेल व सुमित गुप्ता को दो-दो विकेट की सफलता मिली।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
