मथुरा ब्रज स्टार ने जीती ‘टाटा कैपिटल यूपी प्रो हैंडबॉल लीग' की विजेता ट्रॉफी
लखनऊ। मथुरा ब्रज स्टार ने तेज एक्शन से भरे रोमांचक मुकाबले में ‘टाटा कैपिटल यूपी प्रो हैंडबॉल लीग' के पहले सीजन की विजेता ट्रॉफी अपने नाम करने का गौरव हासिल किया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी…

लखनऊ। मथुरा ब्रज स्टार ने तेज एक्शन से भरे रोमांचक मुकाबले में ‘टाटा कैपिटल यूपी प्रो हैंडबॉल लीग' के पहले सीजन की विजेता ट्रॉफी अपने नाम करने का गौरव हासिल किया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में खेली गई लीग के हाईवोल्टेज फाइनल में मथुरा ब्रज स्टार ने गोरखपुर राउडीज़ को 44-38 के अंतर से पराजित किया।
विजेता को मिला दो लाख रुपए का पुरस्कार व विजेता ट्रॉफी, उपविजेता को एक लाख का पुरस्कार
उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में एसएन पाण्डेय खेल संस्थान ट्रस्ट द्वारा टाटा कैपिटल के सहयोग से आयोजित इस लीग के फाइनल में दोनों ही टीमों के बीच जबरदस्त प्रतिद्वंद्विता देखने को मिली। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने एक-दूसरे के गोलपोस्ट पर ताबड़तोड़ अटैक किए। पहले हॉफ में दोनों टीमें 21-21 से बराबरी पर रही।
‘प्लेयर ऑफ द लीग’ रोहिताश को इनाम में मिली टीवीएस एक्सट्रीम मोटरसाइकिल
दूसरे हॉफ में मथुरा ब्रज स्टार ने बदली रणनीति के साथ खेलना शुरू किया और उसके खिलाड़ियों ने खासी चपलता दिखाई और मैच का पासा पलटते हुए फाइनल अपने नाम कर लिया।
मथुरा की जीत के नायक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रोहिताश रहे जिन्होंने सबसे ज्यादा 14 गोल दागे। उन्हें मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर का पुरस्कार मिला। वहीं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रवि ने 11 गोल करते हुए उनका बखूबी साथ दिया। इसके अलावा आइकन प्लेयर निहाल ने आठ, याहिया ने 6, शिवा ने तीन व सूर्या ने दो गोल किए।
दूसरी ओर गोरखपुर राउडीज़ से मोहम्मद शूजा व कृष्ण ने सबसे ज्यादा 10-10 गोल किए। इसके अलावा दीपक ने पांच, सुनील व पवन ने 4-4 और हैप्पी ने तीन गोल दागे हालांकि निर्णायक मौकों पर चूक टीम पर भारी पड़ी।
समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि मोहसिन रजा (पूर्व मंत्री- उत्तर प्रदेश सरकार व पूर्व रणजी क्रिकेटर) ने पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने विजेता मथुरा ब्रज स्टार को चमचमाती ट्रॉफी व दो लाख रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
वहीं उपविजेता गोरखपुर राउडीज़ को एक लाख रुपए का पुरस्कार मिला। वहीं लीग में मथुरा ब्रज स्टार के रोहिताश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 49 गोल दागे। उन्हें प्लेयर ऑफ द लीग के पुरस्कार के तौर पर टीवीएस एक्सट्रीम 125 मोटरसाइकिल की चाबी सौंपी गई।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर सीमा द्विवेदी (राज्यसभा सांसद) की भी गरिमामयी मौजूदगी रही। समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए लीग के सीईओ डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने अतिथिगण का स्वागत किया। वहीं लीग के संस्थापक व प्रबंध निदेशक अमित पाण्डेय ने सभी का आभार जताया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह व संयुक्त सचिव डॉ. सुमंत पाण्डेय, लीग चेयरमैन संतोष कुमार पाण्डेय, सचिव यशवीर सिंह व चयंक प्रधान, एसएन पाण्डेय खेल संस्थान ट्रस्ट की ट्रस्टी उपमा पाण्डेय सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
