द इंडियन व्यू

मणिपुरः हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद

चुराचांदपुर (मणिपुर) : सुरक्षा बलों ने मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया है।पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बरामद की गई सामग्री में एक 7.62 मिमी एसएलआर…

Ragwendra P Singh
November 6, 2025
1 min read
मणिपुरः हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद

चुराचांदपुर (मणिपुर) : सुरक्षा बलों ने मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया है।पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बरामद की गई सामग्री में एक 7.62 मिमी एसएलआर राइफल, एक एके-56 राइफल, एक एम4ए1 एमके II राइफल (यूबीजीएल सहित), चार एसएलआर मैगजीन, तीन एके-56 मैगजीन, दो एम4ए1 मैगजीन, एक देशी एके मैगजीन, 99 एसएलआर राउंड, 151 एके-56 राउंड, एक लेथोड और आठ लेथोड ग्रेनेड शामिल हैं।सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर शुरू किया गया था। यह बरामदगी क्षेत्र में अवैध हथियारों की आवाजाही और आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा किए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है। हथियारों के स्रोत का पता लगाने और इस जखीरे से जुड़े लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।