मणिपुर में संदिग्ध उग्रवादियों ने पीएमजीएसवाई का पुल उड़ाया, दूरसंचार विभाग का वाहन फूंका
इंफाल : मणिपुर के कामजोंग जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने बुधवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बने एक बेली पुल को विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना से कई गांवों का जिला मुख्यालय से एकमात्र सड़क…

इंफाल : मणिपुर के कामजोंग जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने बुधवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बने एक बेली पुल को विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना से कई गांवों का जिला मुख्यालय से एकमात्र सड़क संपर्क टूट गया।
पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 9:30 बजे फांगे और चाट्रिक गांवों के बीच नंबान लोक नदी पर बने पुल पर हुई। प्रारंभिक जांच में पुल को उड़ाने के लिए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है।
हमलावरों ने घटना के दौरान नदी किनारे खड़े दूरसंचार विभाग के एक वाहन में भी आग लगा दी, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
पुलिस का कहना है कि यह पुल चाट्रिक तथा आसपास के गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला एकमात्र सड़क मार्ग था। अधिकारियों के अनुसार, हमले का उद्देश्य सार्वजनिक अवसंरचना को नुकसान पहुंचाना, परिवहन और संचार सेवाओं को बाधित करना, लोगों की आवाजाही रोकना तथा क्षेत्र में भय का माहौल पैदा करना था।
पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए सीएसडी थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे किसी भी उग्रवादी संगठन ने अब तक जिम्मेदारी नहीं ली है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
