द इंडियन व्यू

मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद, एक उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल : मणिपुर पुलिस ने बीते 24 घंटों के दौरान विभिन्न इलाकों में चलाए गए तलाशी अभियानों के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और संचार उपकरण बरामद किए हैं। साथ ही एक उग्रवादी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस…

Ragwendra P Singh
June 17, 2025
2 min read
मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद, एक उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल : मणिपुर पुलिस ने बीते 24 घंटों के दौरान विभिन्न इलाकों में चलाए गए तलाशी अभियानों के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और संचार उपकरण बरामद किए हैं। साथ ही एक उग्रवादी को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि थौबल जिले के नोंगपोक सेक्माई थाना क्षेत्र के लेइरोंगथेल पीट्रा इलाके में नहर के पास से पुलिस ने तलाशी के दौरान एक .303 राइफल और मैगजीन, एक डीबीबीएल गन, एक 9मिमी पिस्टल और मैगजीन, दो 9मिमी जिंदा कारतूस, दो 12 बोर कारतूस, चार एचई हैंड ग्रेनेड (नं. 36), चार डेटोनेटर, चार आर्मिंग रिंग, दो एमके-III ए2 ग्रेनेड, दो स्टन शेल (एन), तीन टीयर स्मोक शेल (सॉफ्ट नोज), एक टीयर स्मोक शेल (चिल्ली) तथा दो बाओफेंग रेडियो सेट चार्जर बरामद किए। इसी तरह इंफाल वेस्ट जिले के पत्सोई थाना क्षेत्र के संगईथेल माखा लेइकाई से एक 7.62 मिमी एसएलआर राइफल और दो मैगजीन बरामद किए गए। संगईथेल और हेइबिलोक क्षेत्रों से पुलिस ने एक एक्सकैलिबर राइफल (2 जिंदा 5.56 मिमी राउंड सहित), तीन बोल्ट-एक्शन राइफल (बिना मैगजीन), एक देशी 9मिमी पिस्टल और मैगजीन, चार 12 बोर जिंदा कारतूस तथा दो बाओफेंग वॉकी-टॉकी बरामद किए।

इसके अतिरिक्त, चुराचांदपुर जिले के तुइबोंग क्षेत्र से सीकेएनडीएफ/ए (गैर-एसओओ समूह) के एक कैडर नगामखोसात तौथांग उर्फ सासात (38) को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ म्यांमार से हथियार व ड्रग्स तस्करी, फिरौती वसूली और अपहरण जैसे मामलों में केस दर्ज हैं। उल्लेखनीय है कि 16 मई को इसकी छिपने की जगह से भी एक देशी पिस्टल, तीन 9 मिमी कारतूस और सीकेएनडीएफ/ए के पांच लेटरहेड जब्त किए गए थे।

पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान और गिरफ्तारियों का उद्देश्य राज्य में असमाजिक तत्वों पर लगाम कसना और शांति बहाल करना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।