द इंडियन व्यू

मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के तीन उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। बिष्णुपुर जिले से कंगलैपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) का सक्रिय सदस्य मोइरांगथेम मोहन सिंह (42) पकड़ा गया, उसके पास एसएम कार्बाइन,…

Ragwendra P Singh
October 12, 2025
1 min read
मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के तीन उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। बिष्णुपुर जिले से कंगलैपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) का सक्रिय सदस्य मोइरांगथेम मोहन सिंह (42) पकड़ा गया, उसके पास एसएम कार्बाइन, तीन मैगजीन और 24 एके कारतूस बरामद हुए। थौबल जिले के यैरिपोक बाजार से कंगलैपाक कम्युनिस्ट पार्टी (अपुंबा) का एक अन्य सदस्य गिरफ्तार किया गया।

वहीं, ओम्बा हिल क्रॉसिंग, बिष्णुपुर से कंगलैपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबंगनबा) का हेइसनम सनथोई (36) पकड़ा गया। एक अलग अभियान में इंफाल पश्चिम जिले से दो .303 राइफल, पांच पिस्तौल, चार बुलेटप्रूफ जैकेट और अन्य हथियार भी बरामद किए गए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।