द इंडियन व्यू

मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल : मणिपुर में सुरक्षा बलों को दो अलग-अलग अभियानों में केसीपी के तीन सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि पहली कार्रवाई इंफाल ईस्ट जिले के लामलै थाना क्षेत्र के…

Ragwendra P Singh
June 16, 2025
1 min read
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल : मणिपुर में सुरक्षा बलों को दो अलग-अलग अभियानों में केसीपी के तीन सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि पहली कार्रवाई इंफाल ईस्ट जिले के लामलै थाना क्षेत्र के सावोम्बुंग पुल के पूर्वी छोर पर की गई, जहां से केसीपी (एमसी प्रोग्रेसिव) के सक्रिय सदस्य ताखेल्लम्बम गांधी सिंह उर्फ थोउबा (25) को पकड़ा गया। वह थौबल जिले के थौबल एमआई रोड, नोंगांगखोंग लाई लेइराक का निवासी है तथा वर्तमान में पुंगडोंगबम अवांग लेइराक, इंफाल ईस्ट में रह रहा था। उसके पास से एक मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड और एक आधार कार्ड बरामद किया गया। दूसरी कार्रवाई थौबल जिले के नोंगपोक सेकमै थाना क्षेत्र के शिखोंग शेमई बाजार में की गई, जहां से केसीपी (एमएफएल) के दो उग्रवादी गिरफ्तार किए गए। इनमें सोंगम हुंगयो (19), सदा लुंगथर का निवासी और तोइजम जैमसन मैतेई उर्फ बोरो (25), कोन्गपाल कोन्गखम लेइराक, इंफाल ईस्ट का निवासी शामिल हैं। इन दोनों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।