मणिपुर में एक केसीपी (पीडब्ल्यूजी) उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
बिष्णुपुर (मणिपुर) : मणिपुर में सुरक्षा बलों काे एक बड़ी सफलता तब मिली जब प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलेइपक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वॉर ग्रुप) के एक कैडर काे गिरफ्तार किया। इस खुफिया जानकारी के बाद संवेदनशील…

बिष्णुपुर (मणिपुर) : मणिपुर में सुरक्षा बलों काे एक बड़ी सफलता तब मिली जब प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलेइपक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वॉर ग्रुप) के एक कैडर काे गिरफ्तार किया। इस खुफिया जानकारी के बाद संवेदनशील क्षेत्रों में तलाशी और घेरेबंदी अभियान तेज कर दिया है। जांच में सामने आया है कि ये तैरते हुए झोपड़े भूमिगत उग्रवादियों के लिए अस्थायी शरणस्थल और ट्रांजिट पॉइंट के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे थे।
पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान मूतुम मनोचा सिंह उर्फ खुल्लकपा (44) के रूप में हुई है, जो त्रोंगलाओबी माखा लीकाई का निवासी है। उसे बिष्णुपुर जिले के कैबुल लामजाओ थाने के अंतर्गत चाम्पु खांगपोक क्षेत्र के पास लोकटक झील में एक तैरते हुए झोपड़े से पकड़ा गया। उसके पास से 9 एमएम की पिस्तौल, एक मैगजीन तथा 9 एमएम के दो जिंदा कारतूस शामिल हैं। इस दौरान कंबल, गैस स्टोव, टेबल फैन, प्रेशर कुकर और बर्तन जैसे सामान मिले, जो लंबे समय तक कब्जे का संकेत देते हैं। सुरक्षा बलों ने इन झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया है।
गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में बिष्णुपुर जिले के ही नाचौ अवांग लीकाई, पट्टन सलाम माटन इलाके से बड़ी मात्रा में हथियारों का जखीरा मिला। बरामद सामान में एक एम-1 राइफल और तीन मैगजीन, 5.56 एमएम के 31 जिंदा कारतूस तथा दो एसएमजी कार्बाइन और दो मैगजीन शामिल हैं।
इन बरामदगी से मणिपुर में भूमिगत उग्रवादी ढांचे को खत्म करने की दिशा में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां और खुफिया विभाग मिलकर आगे की कार्रवाई में जुटे हैं, ताकि और भी छिपे हुए ठिकानों और स्लीपर सेल्स का पर्दाफाश किया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
