मणिपुर में 76 करोड़ की हेराइन और मेथ की गोलियां बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
जिरीबाम (मणिपुर) : मणिपुर के जिरीबाम जिले में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए संयुक्त नदी गश्ती अभियान में करीब 76 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन और मेथ की गोलियां जब्त की गई हैं। अभियान के दौरान एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया…

जिरीबाम (मणिपुर) : मणिपुर के जिरीबाम जिले में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए संयुक्त नदी गश्ती अभियान में करीब 76 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन और मेथ की गोलियां जब्त की गई हैं। अभियान के दौरान एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।
अभियान से जुड़े अधिकारियों के अनुसार असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने चाैधरीखाल और सावोमफाई के बीच बहने वाली बाराक नदी पर गश्त शुरू की। गश्ती के दौरान एक संदिग्ध नाव को नदी से गुजरते देखा गया। जवानों द्वारा रोके जाने पर नाविक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा कर नाव को रोक लिया गया। तलाशी लेने पर उसमें से 616 साबुनदानी बरामद की गई, जिनमें गई हेरोइन रखी हुई थी। पुलिस ने नाव से होरोईन के साथ-साथ 50 हजार मेथ की गोलियां भी बरामद की है।
पुलिस ने अभियान के दौरान एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान असम के सिलचर निवासी के रूप में हुई है।
अधिकारियों के मुताबिक, जब्त किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत लगभग 76 करोड़ रुपये आंकी गई है। आशंका है कि ये ड्रग्स अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से लाकर मणिपुर की नदियों के जरिए तस्करी की जा रही थी। हाल के महीनों में यह उत्तर-पूर्व भारत में मादक पदार्थों की सबसे बड़ी बरामदगियों में से एक मानी जा रही है।
दरअसल, यह इलाका मणिपुर और फेजरवाल जिलों की सीमा पर स्थित है और मादक पदार्थों की तस्करी के लिए कुख्यात है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
