मणिपुर में 3 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
इंफाल : हिंसाग्रस्त मणिपुर में पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियां उग्रवादियों, अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ के विरूद्ध लगातार अभियान जारी रखे हुए हैं। अलग-अलग अभियानों में तीन उग्रवादियों को जहां गिरफ्तार किया गया, वहीं भारी…

इंफाल : हिंसाग्रस्त मणिपुर में पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियां उग्रवादियों, अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ के विरूद्ध लगातार अभियान जारी रखे हुए हैं। अलग-अलग अभियानों में तीन उग्रवादियों को जहां गिरफ्तार किया गया, वहीं भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद करने के साथ ही हिंसा प्रभावित क्षेत्र में फंसे दो लोगों को बताया गया।
मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा आज जारी जानकारी के अनुसार सोमवार को सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्व जिले के लमलाई थानांतर्गत नोंगदम गांव, न्गारू चेंगजेल पहाड़ी क्षेत्र से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया। बरामद सामग्रियों में मुख्य रूप से मैगज़ीन के साथ एक .303 राइफल, दो 12 बोर सिंगल बैरल रायफल, एक मैगज़ीन के साथ 9 मिमी की चार पिस्तौल और तीन 36 नंबर हैंड ग्रेनेड शामिल हैं। इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
वहीं, अन्य एक अभियान में इंफाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई थानांतर्गत लिलोंग चाजिंग क्षेत्र में बम विस्फोट के एक मामले की जांच के बाद मणिपुर पुलिस ने इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों के विभिन्न स्थानों से अपराध में शामिल केसीपी (अपुनबा) के तीन सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान लैशराम बुलु सिंह (39), पुयामाचा डेविड (22) और निंगथौजम चलम्बा सिंह (29) के रूप में की गयी है। उनके कब्जे से एक चार पहिया वाहन मारुति जिप्सी (एमएन-01एके-3615), एक .45 पिस्तौल मैगज़ीन के साथ और 17 राउंड, तीन मोबाइल फोन, एक बटुआ जिसमें 220 रुपये और आधार कार्ड समेत अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि बीते सोमवार को सुरक्षा बलों ने दो ड्राइवरों को बचाया, जो उखरुल जिले के लिटन थानांतर्गत लामलाई चिंगफेई कुकी गांव में एक ट्रक के खराब होने के बाद फंसे हुए थे। बचाए गए लोगों की पहचान चिहांसो कीशिंग (26) और कनम्बुआन गोलमेई (17) के तौर पर हुई, जिन्हें सुरक्षा बलों के सफल रेस्क्यू मिशन के बाद सुरक्षित रूप से यिंगांगपोकपी थाना लाया गया और इलाके में हिंसा को और बढ़ने से रोका गया।
सुरक्षा बल ज़िलों के अंतिम छोर और सुरक्षा की दृष्टि से कमज़ोर इलाकों में तलाशी अभियान और एरिया डोमिनेशन जारी रखे हुए हैं, जिससे हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि बीते सोमवार को मणिपुर के अलग-अलग ज़िलों में पहाड़ियों और घाटी दोनों में कुल 115 नाके/चेकपॉइंट लगाए गए थे, लेकिन किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर ज़रूरी सामान ले जा रही 306 गाड़ियों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं और वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील हिस्सों में सुरक्षा काफिला प्रदान किया गया है।
-------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
