मणिपुर के थौबल से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
इंफाल : मणिपुर में नशा के तस्करों के विरूद्ध पुलिस के चलाए गये अभियान के दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी ओर वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए संवेदनशील इलाकों में नाका चेकिंग एवं तलाशी अभियान भी लगातार…

इंफाल : मणिपुर में नशा के तस्करों के विरूद्ध पुलिस के चलाए गये अभियान के दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी ओर वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए संवेदनशील इलाकों में नाका चेकिंग एवं तलाशी अभियान भी लगातार चलाए जा रहे हैं।
मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा बुधवार काे जारी सूचना के अनुसार सुरक्षा बलों ने थौबल थानांतर्गत थौबल जिला पुलिस मुख्यालय के पास से मोइजिंग गांव के तीन निवासियों को प्रतिबंधित ब्राउन शुगर के साथ गिरफ़्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मो. अमर शाह (30) उर्फ़ अमर, मो. इन्नी (36) उर्फ़ जलाल और मो. याकिन अहमद (26) के रूप में की गयी है। आरोपितों के पास पुलिस ने दो चार-पहिया वाहन, लगभग 5.7 किलो ब्राउन शुगर, चार मोबाइल फ़ोन, एक पैन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक आरसी कार्ड और एक आधार कार्ड बरामद किया गया है।
वहीं दूसरी ओर सुरक्षा बल ज़िलों के सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान और क्षेत्र पर अपना दबदबा बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।
मणिपुर के अलग-अलग जिलों में, पहाड़ों और घाटियों दोनों में बीते मंगलवार को कुल 115 नाके एवं चेक पॉइंट लगाए गए थे, हालांकि किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर जरूरी सामान ले जा रहे 137 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। सभी संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और संवेदनशील रास्तों पर सुरक्षा काफिला मुहैया कराया गया है, ताकि वाहनों की आवाजाही बिना किसी रोक-टोक और सुरक्षित तरीके से हो सके।------------------
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
