द इंडियन व्यू

मणिपुर के चंदेल जिले में 10 उग्रवादी मारे गए

इंफाल: मणिपुर के चंदेल जिले में बुधवार को असम राइफल्स की एक इकाई के साथ मुठभेड़ में कम से कम 10 उग्रवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी और कहा कि अभियान अब भी जारी है। सेना की पूर्वी कमान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’…

Ragwendra P Singh
May 15, 2025
1 min read
मणिपुर के चंदेल जिले में 10 उग्रवादी मारे गए

इंफाल: मणिपुर के चंदेल जिले में बुधवार को असम राइफल्स की एक इकाई के साथ मुठभेड़ में कम से कम 10 उग्रवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी और कहा कि अभियान अब भी जारी है।

सेना की पूर्वी कमान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत-म्यांमा सीमा के करीब चंदेल जिले में न्यू समताल गांव के पास सशस्त्र उग्रवादियों की आवाजाही की खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, असम राइफल्स इकाई ने 14 मई को एक अभियान शुरू किया।’’

उसने कहा कि अभियान के दौरान, संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा सैनिकों पर गोलीबारी की गई, जिस पर जवाबी कार्रवाई में 10 उग्रवादी मारे गए। इस अभियान में बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।