द इंडियन व्यू

मणिपुर : काकचिंग में एनआरसी के विरोध में मशाल जुलूस के दौरान हिंसक झड़प, पुलिस ने दागे आंसू गैस

इंफाल : मणिपुर के काकचिंग जिले में रविवार रात प्रस्तावित जनगणना के विरोध में निकाले गए बड़े मशाल जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के…

Ragwendra P Singh
August 31, 2026
2 min read
मणिपुर : काकचिंग में एनआरसी के विरोध में मशाल जुलूस के दौरान हिंसक झड़प, पुलिस ने दागे आंसू गैस

इंफाल : मणिपुर के काकचिंग जिले में रविवार रात प्रस्तावित जनगणना के विरोध में निकाले गए बड़े मशाल जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। घटना में कुछ प्रदर्शनकारियों को मामूली चोटें आई हैं।वाबगई, हियांगलम और आसपास के इलाकों से सैकड़ों ग्रामीण करीब तीन किलोमीटर लंबी मशाल रैली में शामिल हुए। प्रदर्शनकारी “नो एनआरसी, नो सेंसस” के नारे लगाते हुए जनगणना का विरोध कर रहे थे।प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि पहले राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को अपडेट किया जाए और जातीय संघर्ष के कारण विस्थापित लोगों का पुनर्वास किया जाए, इसके बाद ही जनगणना कराई जाए।रैली काकचिंग जिला मुख्यालय की ओर बढ़ रही थी। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को केइराक बांध क्षेत्र के पास रोक दिया। इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा कथित तौर पर पथराव किए जाने के बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।हंगामे के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें चार महिलाएं शामिल थीं। हालांकि, सभी को उसी रात बाद में रिहा कर दिया गया।प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।