द इंडियन व्यू

भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे और पूर्व आईपीएस जय प्रकाश सिंह ने थामा जन सुराज का दामन

पटना : हिमाचल प्रदेश के पूर्व एडीजी जय प्रकाश सिंह और भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर और सिंगर रितेश पांडे शुक्रवार को प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल हो गए। बिहार के सारण जिले के रहने वाले पूर्व आईपीएस जय प्रकाश…

Ragwendra P Singh
July 18, 2025
2 min read
भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे और पूर्व आईपीएस जय प्रकाश सिंह ने थामा जन सुराज का दामन

पटना : हिमाचल प्रदेश के पूर्व एडीजी जय प्रकाश सिंह और भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर और सिंगर रितेश पांडे शुक्रवार को प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल हो गए। बिहार के सारण जिले के रहने वाले पूर्व आईपीएस जय प्रकाश सिंह हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने पद से इस्तीफा दिया था।

रितेश ने इस मौके पर बिहार की राजधानी पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार के लोगों को आज भी मजदूरी के लिए मजबूर होना पड़ता है और इस सिस्टम को बदलने की ज़रूरत है।

उन्होंने कहा कि सिस्टम को बदलने के लिए जो प्रशांत किशोर निकले हैं, हम उनके साथ हैं। इस दौरान उन्होंने एक गीत भी गाया "हम नया बिहार चाहते हैं, बिहार में ही रोज़ी-रोज़गार चाहते हैं, जनता का जन सुराज हो ये चाहते हैं।

इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पूर्व एडीजी जय प्रकाश सिंह ने भी वीआरएस लेकर जन सुराज की सदस्यता ली।

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी एक्टर और सिंगर रितेश पांडेय ने हाल में में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। हालांकि उस वक्त उन्होंने यह नहीं बताया था कि वह किस दल से चुनाव मौदान में उतरेंगे। आज उन्होंने जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। अब यह साफ हो गया है कि वह जन सुराज के टिकट पर बिहार के किसी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।