द इंडियन व्यू

भूकंप पीड़ितों के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं: गुलबदीन नायब

अफगानिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी गुलबदीन नायब ने गुरुवार को बोला कि उनकी टीम एशिया कप जीतकर हाल ही में आए भूकंप से तबाह हुए देशवासियों के चेहरों पर मुस्कान लाना चाहती है। 31 अगस्त को अफगानिस्तान के कुनार प्रांत के नर्गल…

Ragwendra P Singh
September 18, 2025
2 min read
भूकंप पीड़ितों के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं: गुलबदीन नायब

अफगानिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी गुलबदीन नायब ने गुरुवार को बोला कि उनकी टीम एशिया कप जीतकर हाल ही में आए भूकंप से तबाह हुए देशवासियों के चेहरों पर मुस्कान लाना चाहती है। 31 अगस्त को अफगानिस्तान के कुनार प्रांत के नर्गल जिले में आए भूकंप में 2000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

साभार : गूगल

एक बातचीत में नायब ने कहा, "अफगानिस्तान में आए भूकंप के बाद हालात बेहद खराब हो गए हैं। कई लोगों की जान चली गई। यह एक बेहद मुश्किल समय है, जहां बुनियादी सुविधाओं की भी भारी कमी है।"

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन अगर हम यह टूर्नामेंट जीत जाते हैं, तो यह न सिर्फ हमारे लिए, बल्कि हमारे देश के लोगों के लिए भी बेहद खुशी का पल होगा। हम उन्हें थोड़ी राहत, थोड़ी खुशी दे सकते हैं।"

नायब ने यह भी बताया कि अफगानिस्तान की टीम को संयुक्त अरब अमीरात की परिस्थितियों की अच्छी समझ है, क्योंकि उन्होंने वहां काफी क्रिकेट खेली है। "यहां गर्मी जरूर है, लेकिन हम इन हालातों से वाकिफ हैं।

यूएई हमारे लिए दूसरे घर जैसा है," उन्होंने कहा। 34 वर्षीय नायब ने टी-20 क्रिकेट को अनिश्चितताओं से भरा प्रारूप बताते हुए कहा कि इस फॉर्मेट में कोई भी टीम फेवरिट नहीं मानी जा सकती।

"टी-20 में कोई भी टीम प्रबल दावेदार नहीं होती। यह इस पर निर्भर करता है कि उस दिन कौन बेहतर खेलता है। अगर दिन आपके पक्ष में है, तो आप किसी भी टीम को हरा सकते हैं," नायब ने कहा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।