द इंडियन व्यू

भुवनेश्वर में 28वीं एशियाई टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप का आयोजन, 22 देशों की पुष्टि

यूएई के हटने के बाद 22 देशों ने भुवनेश्वर में खेले जाने वाली 28वीं आईटीटीएफ-एटीटीयू एशियाई टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप में भाग लेने की पुष्टि की है। आयोजकों ने इस जानकारी को साझा करते हुए 500 से ज्यादा प्रतिभागियों के…

Ragwendra P Singh
September 13, 2025
1 min read
भुवनेश्वर में 28वीं एशियाई टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप का आयोजन, 22 देशों की पुष्टि

यूएई के हटने के बाद 22 देशों ने भुवनेश्वर में खेले जाने वाली 28वीं आईटीटीएफ-एटीटीयू एशियाई टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप में भाग लेने की पुष्टि की है। आयोजकों ने इस जानकारी को साझा करते हुए 500 से ज्यादा प्रतिभागियों के इसमें भाग लेने की उम्मीद जताई।

साभार : गूगल

ओडिशा पहली पर एशियाई स्तर की टेबल टेनिस चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 15 अक्टूबर तक कलिंगा स्टेडियम में होगा।

ओडिशा राज्य टेबल टेनिस संघ 500 से अधिक प्रतिभागियों का स्वागत करेगा जिनमें 450 खिलाड़ी और सहयोगी कर्मचारी के साथ 70 से 80 की संख्या में एशियाई टेबल टेनिस संघ के अधिकारी होंगे। चैंपियनशिप 16 वर्षों के बाद भारत में आयोजित हो रही है जिसमें एशिया के शीर्ष खिलाड़ी अपना दबदबा बनाने की कोशिश करेंगे।

चीन, जापान और कोरिया की मजबूत टीमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों में 10-10 सदस्यीय टीमें उतारेंगी, जिनके साथ बड़ी संख्या में सहयोगी टीमें भी होंगी। इस आयोजन को लंदन में 2026 में होने वाली विश्व टीम चैंपियनशिप की महत्वपूर्ण तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।