द इंडियन व्यू

भुवनेश्वर को पछाड़कर राशिद खान ने रचा नया कीर्तिमान

अफगानिस्तान के लिए मंगलवार (16 सितंबर) का दिन अच्छा नहीं रहा हो, लेकिन अफगानिस्तान की टीम के कप्तान राशिद खान ने एक इतिहास रच दिया। साभार : गूगल अफगानिस्तान को बांग्लादेश के हाथों हार मिली और टीम के एशिया कप 2025 के…

Ragwendra P Singh
September 17, 2025
2 min read
भुवनेश्वर को पछाड़कर राशिद खान ने रचा नया कीर्तिमान

अफगानिस्तान के लिए मंगलवार (16 सितंबर) का दिन अच्छा नहीं रहा हो, लेकिन अफगानिस्तान की टीम के कप्तान राशिद खान ने एक इतिहास रच दिया।

साभार : गूगल

अफगानिस्तान को बांग्लादेश के हाथों हार मिली और टीम के एशिया कप 2025 के सुपर 4 में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा, लेकिन इस मैच के दौरान राशिद खान टी20 एशिया कप के नए बॉलिंग किंग बन गए। उन्होंने भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की बादशाहत को खत्म कर दिया।

करामाती खान के नाम से फेमस राशिद खान अब टी20 एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अभी तक ये रिकॉर्ड भारतीय पेसर भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज था। भुवनेश्वर कुमार ने 13 विकेट 6 मैचों में निकाले थे, जबकि राशिद खान ने 10 मैचों में 14 विकेट चटकाकर उनकी बादशाहत को समाप्त किया है।

राशिद खान ने बांग्लादेश के खिलाफ अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में 26 रन देकर 2 विकेट निकाले और इस तरह वे भुवनेश्वर से आगे निकल गए। इस मैच से पहले तक राशिद खान के नाम 12 विकेट टी20 एशिया कप के इतिहास में दर्ज थे।

टी-20 एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में राशिद और भुवनेश्वर के बाद श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा का नाम दर्ज है, जिन्होंने 12 विकेट 8 मैचों में निकाले हैं।

इतने ही विकेट यूएई के अमजद जावेद के नाम दर्ज हैं। इसके अलावा भारत के हार्दिक पांड्या भी 12 विकेट निकाल चुके हैं। वे 10 मैच अब तक खेले हैं। हार्दिक पांड्या इस टूर्नामेंट में भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ने से 2 विकेट पीछे हैं और राशिद खान का रिकॉर्ड तोड़ने से 3 विकेट दूर हैं।

टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट  

· राशिद खान - 14 विकेट

· भुवनेश्वर कुमार - 13 विकेट

· वानिंदु हसरंगा - 12 विकेट

· अमजद जावेद- 12 विकेट

· हार्दिक पांड्या - 12 विकेट

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।