भारी मात्रा में हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
गुवाहाटी : कछार जिले की सिलचर पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया के जरिए दी। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए जानकारी के…

गुवाहाटी : कछार जिले की सिलचर पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया के जरिए दी। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर ड्रग्स तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान जिले के कछार जिले से एक किलो 1.109 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। तस्करी के लिए व्यवहार की जा रही एक गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त किया है। जब्त की गई हेरोइन की कीमत 5.55 करोड रुपये आंकी गई है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस धारा के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
