भारतीय सेना ने पुंछ-राजौरी सेक्टर में जैश की घुसपैठ की योजना पर पानी फेरा, दो आतंकवादी मारे, गाइड को दबोचा
जम्मू : भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ-राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर जैश-ए-मोहम्मद की घुसपैठ की योजना को विफल कर दिया। इस दौरान दो आतंकवादी मार गिराए और एक गाइड को दबोच लिया। मौके से हथियारों और गोला-बारूद का…

जम्मू : भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ-राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर जैश-ए-मोहम्मद की घुसपैठ की योजना को विफल कर दिया। इस दौरान दो आतंकवादी मार गिराए और एक गाइड को दबोच लिया। मौके से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा भी बरामद किया गया है।
भारतीय सेना ने आज जारी बयान में कहा कि 29 जून को सैनिकों ने खुफिया इनपुट पर राजौरी के केरी सेक्टर में घुसपैठ के ज्ञात मार्ग पर संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया। इस स्थान पर अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सैनिकों ने घुसपैठ की फिराक के लिए छुपे हथियारों से लैस जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों को घेर लिया और गोलीबारी की।
बयान में कहा गया कि इससे जैश को भारी जानी क्षति हुई है। प्रारंभिक रिपोर्ट में कम से कम दो आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। घुसपैठियों की सहायता करने के संदेह में एक स्थानीय गाइड को दबोचा गया। इसके बाद तलाशी अभियान में हथियार, विस्फोटक और अन्य युद्ध-जैसी सामग्री बरामद की गई। पकड़े गए गाइड से पूछताछ की जा रही है।
भारतीय सेना ने बयान में कहा है कि इस घटना के बाद निगरानी बढ़ा दी गई है और नियंत्रण रेखा पर अतिरिक्त सामरिक संसाधन तैनात किए हैं। सुरक्षा बल पुंछ और राजौरी जिलों में हाई अलर्ट पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
