भारतीय यूथ बालिका हैंडबॉल टीम फाइनल में, वर्ल्ड चैंपियनशिप का टिकट दांव पर
नई दिल्ली। भारत की यूथ बालिका हैंडबॉल टीम ने पट्टाया (थाईलैंड) में आयोजित आईएचएफ ट्रॉफी हैंडबॉल यूथ बालिका कांटिनेंटल फेज टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। आईएचएफ ट्रॉफी हैंडबॉल यूथ बालिका…

नई दिल्ली। भारत की यूथ बालिका हैंडबॉल टीम ने पट्टाया (थाईलैंड) में आयोजित आईएचएफ ट्रॉफी हैंडबॉल यूथ बालिका कांटिनेंटल फेज टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है।
आईएचएफ ट्रॉफी हैंडबॉल यूथ बालिका कांटिनेंटल फेज टूर्नामेंट
इस टूर्नामेंट की विजेता टीम को वर्ल्ड चैंपियनशिप का टिकट मिलेगा। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने टीम के फाइनल में पहुंचने पर खुशी जताते हुए कहा कि टूर्नामेंट में भारत ने अपने पूल में थाईलैंड के खिलाफ 20 गोल और मलेशिया के खिलाफ 18 गोल की जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल में भारत ने चीनी ताइपे को एक रोमांचक मैच में 36-32 से हराकर खिताबी होड़ में जगह बनाई। मैच में गोलकीपर नेहा चौहान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं शिवानी देवी, नैना यादव, तनिष्का, कप्तान मुस्कान, अनन्या यादव, पायल ठाकुर व अदिति ने भी जीत में अहम योगदान दिया।

डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने टीम की सफलता में मुख्य कोच सचिन चौधरी व कोच मनीषा की सराहना करते हुए बताया कि फाइनल में भारत की अब उज्बेकिस्तान से टक्कर होगी और भारत के स्वर्ण पदक जीतने पर वर्ल्ड चैंपियनशिप का टिकट मिलेगा। टूर्नामेंट में भारतीय टीम के हेड ऑफ डेलीगेशन डीके सिंह थे।
हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया के महासचिव डा.तेजराज सिंह व कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह सहित एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों व खेल प्रेमियों ने भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी और आशा जताई कि भारत फाइनल जीतकर वर्ल्ड चैंपियनशिप का टिकट हासिल करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
