भारतीय नौसेना प्रमुख पहुंचे रांची, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
रांची : भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार की शाम रांची पहुंचे। यहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पूर्व सैनिकों और झारखंड के सांस्कृतिक कलाकारों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर…

रांची : भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार की शाम रांची पहुंचे। यहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पूर्व सैनिकों और झारखंड के सांस्कृतिक कलाकारों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सेना के भी अधिकारी मौजूद रहे।
यह पहला अवसर है, जब नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे हैं। वे रात्रि विश्राम लोक भवन में करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।
तय कार्यक्रम के अनुसार नौसेना प्रमुख 23 जनवरी को सुबह 10:00 बजे सीसीएल के सभागार में रांची शहरी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं, महाविद्यालय एवं विद्यालयों के विद्यार्थियों से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ विकसित भारत 2047 पर संवाद करेंगे। इसके बाद तुपदाना स्थित टेंडर हार्ट स्कूल में रांची ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ 12:00 बजे रक्षा विकसित भारत 2047 पर संवाद करेंगे। दोपहर में 1:00 बजे रांची क्लब में सांसद कला महोत्सव के तहत हुए पेंटिंग की चित्रकला प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसका अवलोकन नौसेना प्रमुख करेंगे।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
