भारतीय टीम में वापसी का लक्ष्य, मोहम्मद शमी बहा रहे पसीना
भारतीय टीम में वापसी के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह वापसी के काफी करीब थी लेकिन घुटने में कुछ समस्या होने के कारण इसमें देरी हुई है। साभार : गूगल इंग्लैंड सीरीज और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए…

भारतीय टीम में वापसी के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह वापसी के काफी करीब थी लेकिन घुटने में कुछ समस्या होने के कारण इसमें देरी हुई है।

इंग्लैंड सीरीज और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान होने वाला है और उम्मीद है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हो जायेगी।
शमी वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय जर्सी में नजर आये थे, उसके बाद चोट के कारण वह लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। अगर आगामी सीरीज में उन्हें मौका मिलता है तो उनके पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। घरेलू क्रिकेट में वापसी के दौरान अनुभवी तेंज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे मैच खेलकर अपने फिट होने का सबूत दिया है।
मोहम्मद शमी के पास सबसे तेज 200 विकेट लेने वाला गेंदबाज बनने का मौका है। तेज गेंदबाज शमी ने 100 वनडे पारियों में 195 विकेट लिये हैं। अगर वह अपने अगले मैच में पांच विकेट लेने में कामयाब होते हैं तो वह सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं।
अभी ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क के नाम ये रिकॉर्ड हैं। उन्होंने 102 पारियों में 200 वनडे विकेट हासिल किये थे। अजीत अगरकर भारत के लिए सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 133 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। शमी के पास अगरकर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।
मोहम्मद शमी भारत के लिए पिछला टूर्नामेंट नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप फाइनल में खेले थे और इसके बाद टखने की सर्जरी के कारण उन्हें लंबे समय तक बाहर रहने पर मजबूर होना पड़ा। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी वापसी तय थी लेकिन इससे ठीक पहले शमी के घुटने में सूजन आ गई जिससे उनकी वापसी में देरी हुई।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
