द इंडियन व्यू

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की कप्तान बनी झांसी की ज्योति

झांसी : वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की वीर भूमि झांसी अपने शौर्य और पराक्रम के लिए चर्चित रही है। खेल के क्षेत्र में भी इस भूमि के खिलाड़ियों ने विश्व में अपना लोहा मनवाया है। यह क्रम आज भी जारी है। नगर की बेटी ज्योति…

Ragwendra P Singh
September 23, 2025
2 min read
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की कप्तान बनी झांसी की ज्योति

झांसी : वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की वीर भूमि झांसी अपने शौर्य और पराक्रम के लिए चर्चित रही है। खेल के क्षेत्र में भी इस भूमि के खिलाड़ियों ने विश्व में अपना लोहा मनवाया है। यह क्रम आज भी जारी है। नगर की बेटी ज्योति सिंह को 23 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का कप्तान चुना गया है। टीम 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहेगी, जहां कैनबरा के नेशनल हॉकी सेंटर में पांच मैच 26, 27, 29, 30 सितंबर और 2 अक्टूबर को खेलेगी। यह दौरा आगामी एफआईएच जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2025 की तैयारी के लिहाज़ से बेहद अहम है। यह टूर्नामेंट दिसंबर में चिली की राजधानी सैंटियागो में आयोजित होगा।

खेल विश्लेषक बृजेन्द्र सिंह यादव ने मंगलवार काे बताया कि चयनित टीम बीते रोज बैंगलोर से प्रस्थान कर ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है। वहां बुंदेलखंड के हृदयस्थल झांसी की बेटी ज्याेति सिंह हॉकी टूर्नामेंट में अपना दम दिखाएगी। कप्तान ज्योति सिंह ने इस साल की शुरुआत में एफआईएच हॉकी प्रो लीग के दौरान सीनियर टीम में जगह बनाई थी। उनकी इस टीम में डिफेंडर, मिडफील्डर और फॉरवर्ड खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण है।

पिता ने बेटी पर जताया गर्व

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की कप्तान ज्योति के एथलीट पिता धीरज सिंह ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है कि इस छोटे से शहर से निकल कर उसने अपनी मातृभूमि समेत हम सबका मान बढ़ाया। अब वह देश का मान बढ़ाए ईश्वर से यही प्रार्थना है। उन्होंने बताया कि उसे तैयार करने में उन्हें ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ा। उनका एथलीट का अनुभव उनकी बेटी के काम आया। पूरा परिवार उसको सहयोग करता है।

चयनित भारतीय हाॅकी जूनियर टीम

मुख्य कोच तुषार खांडेकर, गोलकीपर निधि, एंगिल हर्षा रानी मिंज, डिफेंस ज्योति सिंह, मनीषा, लालथंतलुआंगी, ममिता ओरम, साक्षी शुक्ला, पूजा साहू, नंदनी, मिडफील्ड प्रियंका यादव, साक्षी राणा, खैदेम शिलेमा चानू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धान, इशिका, सुनेलिता टोप्पो, अनिशा साहू, फॉरवर्ड लालरिनपुई, निशा मिंज, पूर्णिमा यादव, सोनम, कनिका सिवाच, सुखवीर कौर आदि टीम में शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।