भारतीय खिलाड़ियों की दमदार शुरुआत, सेंथिलकुमार और चोटरानी प्री-क्वार्टर में
भारतीय वेलावन सेंथिलकुमार और वीर चोटरानी ने न्यूयॉर्क में 74 हजार डॉलर इनामी पीएसए कांस्य प्रतियोगिता ओपन स्क्वाश क्लासिक के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। साभार : गूगल गत राष्ट्रीय विजेता और दुनिया के 45वें नंबर के…
भारतीय वेलावन सेंथिलकुमार और वीर चोटरानी ने न्यूयॉर्क में 74 हजार डॉलर इनामी पीएसए कांस्य प्रतियोगिता ओपन स्क्वाश क्लासिक के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

गत राष्ट्रीय विजेता और दुनिया के 45वें नंबर के खिलाड़ी सेंथिलकुमार ने पाकिस्तान के मोहम्मद असब इरफान को रविवार को पहले दौर में 11-2, 11-8, 14-12 से हराया।
चोटरानी ने हमवतन अभय सिंह के खिलाफ पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए 6-11, 11-6, 11-5, 11-5 से जीत दर्ज की। टूर स्तर पर इन दोनों खिलाड़ियों के बीच यह पहला मुकाबला था। आठवें वरीय रमित टंडन को पहले दौर में बाई मिली।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
