द इंडियन व्यू

लिमिटेड ओवर से क्रिकेटर ऋषि धवन का संन्यास

बॉर्डर गावस्कर सीरीज में हार के बाद टीम इं​डिया कई खिलाड़ियों के करियर पर सवालिया खड़ा हो गया है। लेकिन इस बीच टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी ने संन्यास लेने का ऐलान कर​ दिया है। बता दें कि ये खिलाड़ी आईपीएल में लगातार…

Ragwendra P Singh
January 6, 2025
2 min read
लिमिटेड ओवर से क्रिकेटर ऋषि धवन का संन्यास

बॉर्डर गावस्कर सीरीज में हार के बाद टीम इं​डिया कई खिलाड़ियों के करियर पर सवालिया खड़ा हो गया है। लेकिन इस बीच टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी ने संन्यास लेने का ऐलान कर​ दिया है। बता दें कि ये खिलाड़ी आईपीएल में लगातार ताबड़तोड़ परफॉर्म करते नजर आते हैं, उन्होंने पंजाब के लिए 10 साल तक अपना योगदान दिया।

Rishi Dhawan (@rishidhawan19)

उन्होंने लिखा, “मैं भारी मन से भारतीय क्रिकेट लिमिटेड ओवर से संन्यास की घोषणा करना चाहता हूं। हालांकि मुझे इसका अफसोस नहीं है। यह एक ऐसा खेल है जिसने पिछले 20 वर्षों से मेरे जीवन को परिभाषित किया है। इस खेल ने मुझे अपार खुशी और अनगिनत यादें दी हैं जो हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेंगी।”

https://www.instagram.com/rishidhawan19/p/DEcm34YTcvN/?hl=en&img_index=1

उन्होंने लिखा, “मैं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा मुझे दिए गए मौकों के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं। “एक साधारण शुरुआत से लेकर सबसे बड़े मंचों पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान रहा है। क्रिकेट मेरा जुनून रहा है।”

उन्होंने 134 लिस्ट ए मैचों में 29.74 की औसत से 186 विकेट लिए और 38.23 की औसत से 2906 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी है।

135 टी20 में उन्होंने 26.44 की औसत और 7.06 की इकॉनमी रेट से 118 विकेट लिए और 121.33 की स्ट्राइक रेट से 1740 रन बनाए। भारत के लिए ऋषि ने कुल 3 वनडे और 1 टी20 खेला है। इस दौरान उन्होंने 1 और 1 विकेट लिए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।