द इंडियन व्यू

भारतीय क्रिकेट का दबदबा : बल्लेबाजों और गेंदबाजों की शानदार रैंकिंग, जानें अन्य प्लेयर्स का हाल

आईसीसी रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज का कमाल जारी हैं। टेस्ट में जहां जसप्रीत बुमराह नंबर एक गेंदबाज बने हुए हैं, वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत कायम है। साभार : गूगल टी20 बल्लेबाजों में अभिषेक…

Ragwendra P Singh
September 17, 2025
2 min read

आईसीसी रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज का कमाल जारी हैं। टेस्ट में जहां जसप्रीत बुमराह नंबर एक गेंदबाज बने हुए हैं, वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत कायम है।

साभार : गूगल

टी20 बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा तो गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती शीर्ष पर हैं। टेस्ट में इंग्लैंड के जो रूट बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर 1 पर हैं। दूसरे नंबर पर उनके हमवतन हैरी ब्रूक हैं।

टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग के टॉप 10 में भारत से केवल 2 बल्लेबाज हैं। यशस्वी जायसवाल 792 अंकों के साथ पांचवें और ऋषभ पंत 768 अंकों के साथ 8वें नंबर पर हैं। टेस्ट में गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह नंबर 1 के सिंहासन पर बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के कगीसो रबाडा हैं।

टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप 10 में बुमराह के अलावा कोई दूसरा भारतीय गेंदबाज नहीं है। मोहम्मद सिराज 15वें और रविंद्र जडेजा 17वें पायदान पर हैं। वनडे में बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल नंबर 1 पर बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा और तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आजम हैं।

विराट कोहली चौथे नंबर पर मौजूद हैं। टॉप 10 में गिल, रोहित और कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर भी मौजूद हैं। वह 8वें नंबर पर हैं। वनडे में गेंदबाजों की रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज नंबर वन पर हैं। टॉप 10 में भारत के दो गेंदबाज हैं और दोनों ही स्पिनर हैं। कुलदीप यादव एक पायदान खिसककर चौथे पायदान पर मौजूद हैं।

रविंद्र जडेजा 2 पायदान खिसककर 10वें नंबर पर हैं। टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के अभिषेक शर्मा नंबर एक पर हैं। फिल सॉल्ट दूसरे और जोस बटलर तीसरे पर हैं। भारत के तिलक वर्मा चौथे पायदान पर हैं।

सूर्यकुमार यादव 7वें नंबर पर हैं। टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में भी भारत के वरुण चक्रवर्ती नंबर एक पर हैं। वह पहली बार रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे हैं। रवि बिश्नोई 8वें नंबर पर हैं।

टेस्ट में रविंद्र जडेजा दुनिया के नंबर 1 ऑलराउंडर बने हुए हैं। वनडे में ऑलराउंडरों की रैंकिंग में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा टॉप पर हैं जबकि अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई और मोहम्मद नबी दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। टी20 में भारत के हार्दिक पांड्या दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।