द इंडियन व्यू

गिल की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, दो समूहों में रवानगी

भारतीय वनडे टीम दो अलग अलग समूहों में 15 अक्टूबर को दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी और यात्रा का अंतिम कार्यक्रम टिकटों की उपलब्धता और व्यवस्था पर निर्भर करेगा। भारत को ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे और पांच टी20 खेलने हैं।…

Ragwendra P Singh
October 8, 2025
2 min read
गिल की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, दो समूहों में रवानगी

भारतीय वनडे टीम दो अलग अलग समूहों में 15 अक्टूबर को दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी और यात्रा का अंतिम कार्यक्रम टिकटों की उपलब्धता और व्यवस्था पर निर्भर करेगा।

भारत को ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे और पांच टी20 खेलने हैं। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार खिलाड़ियों का एक समूह सुबह रवाना होगा, जबकि अगला समूह शाम को जायेगा।

लंबी दूरी की उड़ान के लिये बिजनेस श्रेणी के टिकटों की उपलब्धता पर यह निर्भर करेगा। भारतीय चयनकर्ताओं ने 2027 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए शनिवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रोहित को वनडे कप्तानी से हटाकर युवा टेस्ट कप्तान गिल को कमान सौंपी।

Photo Credit: AFP

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली और उपकप्तान श्रेयस अय्यर टीम की रवानगी से पहले दिल्ली में टेस्ट टीम के सदस्यों से जुड़ेंगे।

सूत्र ने बताया ,‘‘ विराट और रोहित रवानगी के दिन या एक दिन पहले दिल्ली पहुंचेंगे।’’ टीम यहां से पर्थ रवाना होगी जहां 19 अक्टूबर को पहला वनडे खेला जाना है। अगर अभी चल रहे घरेलू या अंतरराष्ट्रीय मैच समय से पहले खत्म हो जाते हैं तो वनडे टीम में शामिल खिलाड़ियों को अपने घर जाने के लिये छोटा ब्रेक मिल सकता है।

भारतीय टीम 10 से 14 अक्टूबर तक दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा और आखिरी टेस्ट खेलेगी। चयनकर्ताओं ने एक बड़े फैसले में रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को वनडे टीम की कप्तानी सौंपी है।

विराट और रोहित हालांकि टीम का हिस्सा हैं। इस बीच मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पूरी टीम को राजिंदर नगर स्थित अपने आवास पर डिनर के लिये आमंत्रित किया है। वनडे मैच 19 से 25 अक्टूबर के बीच सिडनी, एडीलेड और मेलबर्न में खेले जायेंगे जिसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज होनी है।

ऑस्ट्रेलिया दौरा (भारतीय वनडे टीम) : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल

ये भी पढ़े : ऑस्ट्रेलिया ने घोषित किया भारत के खिलाफ वनडे और टी20 स्क्वॉड

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन

आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।