भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी पूरी तरह से फिट
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पूरी तरह से फिट हैं और चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं। भारत और न्यूजीलैंड ने 50 ओवर के टूर्नामेंट में पहले ही…

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पूरी तरह से फिट हैं और चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं। भारत और न्यूजीलैंड ने 50 ओवर के टूर्नामेंट में पहले ही सेमीफाइनल में जगह बनाई और रविवार को दुबई में दोनों टीमें भिड़ेंगी, जिसमें विजेता टीम ग्रुप ए में शीर्ष पर रहेगी।

चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर भारत की पिछली जीत के दौरान रोहित और शमी कुछ देर के लिए मैदान से बाहर चले गए थे, जिससे दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस पर संदेह पैदा हो गया था। यहां तक कि वे इस मैच के बाद नेट सेशन में भी नजर नहीं आए थे। टीम के साथ जरूर दिखे थे।
विकेटकीपर केएल राहुल ने पत्रकारों को बताया, "जहां तक मुझे पता है, किसी के भी मैच को मिस करने की कोई वास्तविक चिंता नहीं है।" राहुल ने कहा कि सभी खिलाड़ी जिम गए हैं और ट्रेनिंग कर रहे हैं और अगर कुछ दिक्कतें थीं भी तो वे गंभीर नहीं थीं।
34 वर्षीय शमी ने एक साल से ज्यादा लंबे अंतराल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटे थे। वे इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में लय में नहीं थे, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में 5 विकेट लेकर उन्होंने अपनी फॉर्म साबित की थी।
हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ वे फिर से लय में नजर नहीं आए और उन्होंने उस गति से भी गेंदबाजी नहीं की, जिसके लिए वे जाने जाते हैं। यही वजह थी कि उनको विकेट भी नहीं मिला था। पाकिस्तान के ही खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा भी कुछ देर के लिए मैदान से बाहर चले गए थे, जबकि टीम की अगुआई कुछ देर के लिए शुभमन गिल ने की।
इस दौरान टीवी कमेंटेटरों ने बताया कि कप्तान हैमस्ट्रिंग खिंचाव से परेशान हैं। हालांकि, वे उस मैच में ओपन करने उतरे।शुरुआती कुछ नेट्स को मिस करने के बाद वे शुक्रवार 28 फरवरी को नेट्स में नजर आए और जमकर प्रैक्टिस की। ऐसे में चोट को लेकर सारी चिंताएं खत्म हो गईं।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
