बोले गावस्कर, वेस्टइंडीज टीम में अब नहीं दिखती वह चमक
पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान सुनील गावस्कर भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट से पहले ही वेस्टइंडीज पर जमकर बरसे हैं। उन्हें यहां तक वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को नेट बॉलर करार दे दिया। साभार : गूगल भारत के खिलाफ हुए पहले…

पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान सुनील गावस्कर भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट से पहले ही वेस्टइंडीज पर जमकर बरसे हैं। उन्हें यहां तक वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को नेट बॉलर करार दे दिया।

भारत के खिलाफ हुए पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज पहले बैटिंग करते हुए 162 रनों पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा के शतकों के दम पर 5 विकेट पर 448 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। 287 रनों से पिछड़ रही वेस्टइंडीज दूसरी पारी में भी सस्ते में 146 रनों पर ऑलआउट हो गई।
भारत ने यह मैच पारी और 140 रनों के बड़े अंतर से जीता। गावस्कर ने अपने कॉलम में लिखा, “अहमदाबाद में जेडन सील्स के अलावा बाकी दो गेंदबाज तो बस ट्रंडलर थे, जो अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों से ज्यादा नेट गेंदबाज जैसे लग रहे थे।
उनका अनादर करने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन आधा दर्जन ओवर फेंके जाने के बाद पहली बाउंसर फेंके जाने पर, किसी ने भी पूछा, 'क्या यह वास्तव में वेस्टइंडीज का तेज आक्रमण है?' हां, बाउंसर फेंकना एक बड़ा प्रयास है, और गर्मी के दिन, यह गेंदबाज को बहुत थका सकता है, लेकिन यह बल्लेबाज को नियमित रूप से फ्रंटफुट पर जाने से रोकने का एक आश्चर्यजनक हथियार है।”
गावस्कर ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के साथ-साथ बल्लेबाजों को भी खूब सुनाया। इस दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज के कई लीजेंड बल्लेबाजों के भी नाम गिनवाए।
उन्होंने आगे कहा, "एक टीम जिसमें कभी रोहन कन्हाई, सेमोर नर्स, क्लाइव लॉयड, गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेन्स जैसे तीन 'W' जैसे खिलाड़ी हुआ करते थे, इस मौजूदा टीम में ऐसा कोई नहीं है जो उनके आस-पास भी पहुंच सके।
बेशक, मैं अतुलनीय गारफील्ड सोबर्स, विव रिचर्ड्स और 'त्रिनिदाद के राजकुमार' ब्रायन लारा को नहीं भूला हूं। वे सदी में एक बार पैदा होने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और सामान्य इंसानों से कहीं बेहतर थे।"
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
