भारत-रोमानिया के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर सहमति
बुखारेस्ट : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और रोमानिया की विदेश मंत्री ओआना-सिल्विया त्सोइउ की मंगलवार को बुखारेस्ट में हुई द्विपक्षीय बैठक में दोनों देशों ने व्यापार, निवेश और आपूर्ति श्रृंखला…

बुखारेस्ट : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और रोमानिया की विदेश मंत्री ओआना-सिल्विया त्सोइउ की मंगलवार को बुखारेस्ट में हुई द्विपक्षीय बैठक में दोनों देशों ने व्यापार, निवेश और आपूर्ति श्रृंखला सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई। बैठक में इस वर्ष भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप देने का भी निर्णय लिया गया।वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार, बैठक में ऊर्जा, इंजीनियरिंग, दवा और सिरेमिक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई। साथ ही निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाने और बाजार तक पहुंच आसान करने के कदमों पर भी सहमति बनी। बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों की समीक्षा की गई। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का रोमानिया को निर्यात 1.03 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर गया, जबकि 2023-24 में कुल द्विपक्षीय व्यापार लगभग 2.98 अरब डॉलर तक पहुंचा।बैठक में आपूर्ति श्रृंखला में विविधता लाने, मानकों और परीक्षण प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा उत्पादन साझेदारी को बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। दोनों पक्षों ने उच्च स्तरीय संपर्कों को जारी रखने, व्यापार प्रक्रियाओं को सुगम बनाने और निवेशक पहुंच बढ़ाने के लिए नियमित संवाद की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
