भारत में आर्थिक विकास के साथ घरेलू पर्यटन में आया ऐतिहासिक उछाल : शेखावत
जोधपुर : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत में जिस तेजी से आर्थिक प्रगति हो रही है, उसी अनुपात में डोमेस्टिक टूरिज्म में ऐतिहासिक वृद्धि देखने को मिल रही है। अगर महाकुंभ जैसे…

जोधपुर : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत में जिस तेजी से आर्थिक प्रगति हो रही है, उसी अनुपात में डोमेस्टिक टूरिज्म में ऐतिहासिक वृद्धि देखने को मिल रही है। अगर महाकुंभ जैसे आयोजनों के आंकड़ों को अलग कर दें, तब भी बीते एक वर्ष में 250 करोड़ यात्राएं दर्ज की गई हैं, जो देश की कुल आबादी से डेढ़ गुना अधिक है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या भी अब 2 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है।
जोधपुर सर्किट हाउस में रविवार को मीडिया से रू-ब-रू होते हुए शेखावत ने कहा कि ये आंकड़े भारत की बदलती वैश्विक छवि, आर्थिक सुदृढ़ता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर एवं टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों के कालखंड में डेढ़ लाख किलोमीटर से अधिक सडक़ों का निर्माण, नए हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों का विकास, वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों की शुरुआत इन सभी ने टूरिज्म को गति दी है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जब भारत की अर्थव्यवस्था 30 से 40 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचे, तो टूरिज्म का योगदान 3 ट्रिलियन डॉलर हो। इसके लिए सरकार ने अगले पांच वर्षों में 50 आइकॉनिक डेस्टिनेशन्स को विकसित करने का लक्ष्य तय किया है, ताकि ओवर टूरिज्म को रोका जा सके और सस्टेनेबल टूरिज्म को बढ़ावा मिले।
ज्ञान भारतम मिशन से बदलेगा भारत का बौद्धिक परिदृश्य : केंद्रीय मंत्री शेखावत ने बताया कि भारत के पास आज भी लाखों की संख्या में प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियां मौजूद हैं, जिनमें से कई ताड़पत्र, भोजपत्र, पेड़ की छाल, रेशम के कपड़े या हस्तनिर्मित कागज पर लिखी गई हैं। उन्होंने कहा कि इन पांडुलिपियों में हमारे पूर्वजों का अमूल्य ज्ञान समाहित है, जिसे संरक्षित करना समय की मांग है। इसी उद्देश्य से केंद्र सरकार ने ‘ज्ञान भारतम के तहत ’राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन’ की शुरुआत की है। इस मिशन के तहत राष्ट्रीय महत्व की सभी पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण किया जाएगा और उन्हें कंप्यूटर रीडेबल फॉर्मेट में लाकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से उनका विश्लेषण किया जाएगा।
अब तक दो लाख पांडुलिपियां डिजिटल फॉर्मेट में उपलब्ध : केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब तक इस मिशन के तहत दो लाख पांडुलिपियां डिजिटल फॉर्मेट में लायी जा चुकी हैं और जल्द ही यह संख्या 10 लाख तक पहुंचने वाली है। उन्होंने कहा कि देशभर के मठ, मंदिर, विश्वविद्यालय, संग्रहालय और शोध संस्थानों से इस कार्य में सहयोग लिया जा रहा है। जैसे जोधपुर का ओरिएंटल रिसर्च सेंटर, जिसके पास अकेले 1.28 लाख पांडुलिपियां संरक्षित हैं। शेखावत ने बताया कि इस प्रयास में देश-विदेश के 1100 से अधिक विशेषज्ञों स्क्रिप्टोलॉजिस्ट, इंडोलॉजिस्ट, भाषा विज्ञानी आदि ने मिलकर ज्ञान भारतम् पर आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मार्गदर्शन दिया है।
खेलों को राजनीति से अलग रखने की वकालत की : पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच को लेकर विपक्ष के आरोपों पर शेखावत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट को राजनीतिक विवादों से दूर रखा जाना चाहिए। अगर हम खेल के मंचों से हटने लगें, तो भविष्य में हमें ब्रिक्स, कॉमनवेल्थ या ओलंपिक जैसे मंचों से भी खुद को अलग करना पड़ेगा, जो व्यवहारिक नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत राष्ट्रीय हितों से कोई समझौता नहीं करेगा, लेकिन खेलों को खेल भावना से ही देखा जाना चाहिए।------------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
