द इंडियन व्यू

भारत-पाक सीमा के करीब युवक और नाबालिग लड़की के शव मिले, पाकिस्तानी सिम व आईडी कार्ड बरामद

जैसलमेर : जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप करीब 10-12 किलोमीटर अंदर भारतीय सीमा क्षेत्र साधेवाला में एक युवक और एक नाबालिग लड़की के सड़े-गले शव बरामद हुए हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शव करीब सात दिन पुराने हैं।…

Ragwendra P Singh
June 29, 2025
2 min read
भारत-पाक सीमा के करीब युवक और नाबालिग लड़की के शव मिले, पाकिस्तानी सिम व आईडी कार्ड बरामद

जैसलमेर : जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप करीब 10-12 किलोमीटर अंदर भारतीय सीमा क्षेत्र साधेवाला में एक युवक और एक नाबालिग लड़की के सड़े-गले शव बरामद हुए हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शव करीब सात दिन पुराने हैं।

शवों के पास से पाकिस्तान की सिम और एक आईडी कार्ड भी मिला है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक-युवती पाकिस्तानी हो सकते हैं।

एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि बरामद आईडी कार्ड में युवक का नाम रवि कुमार (18 वर्ष) लिखा हुआ है।

शव सीमा क्षेत्र के काफी अंदर साधेवाला इलाके में पड़े मिले हैं। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) और स्थानीय पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। शवों को रामगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल, यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक और लड़की भारतीय हैं या पाकिस्तान के।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बीएसएफ, पुलिस और खुफिया एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुट गई हैं। सीमावर्ती गांवों में पूछताछ की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि दोनों वीजा पर भारत आए हो सकते हैं या तारबंदी पार कर अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुसे हों।

एजेंसियां यह भी पता लगाने में लगी हैं कि कहीं मामला जासूसी, घुसपैठ या अंतरराष्ट्रीय तस्करी से तो जुड़ा नहीं है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।