भारत-न्यूजीलैंड के ऐतिहासिक क्रिकेट संबंधों को दर्शाएगी ‘कोताहितांगा’ जर्सी
न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम अगले महीने भारत के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे श्रृंखला के दौरान कमल के फूलों और मंडला कलाकृति वाली विशेष जर्सी पहनेगी, जो दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने का प्रतीक है। इस…

न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम अगले महीने भारत के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे श्रृंखला के दौरान कमल के फूलों और मंडला कलाकृति वाली विशेष जर्सी पहनेगी, जो दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने का प्रतीक है।
इस जर्सी को ‘कोताहितांगा’ नाम दिया गया है जो दोनों देशों के के क्रिकेट प्रेम और संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करती है। इसका डिज़ाइन न्यूजीलैंड और भारत के साझा इतिहास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया कि इस जर्सी को तैयार करने में कलाकार बेन थॉमसन, शिव नारंदास और जय पंचा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
नारंदास और पंचा ने तीन भारतीय प्रतीकों का एकीकृत तत्वों के रूप में इस्तेमाल किया है। इनमें भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल, भारतीय वास्तुकला से जुड़ा ओगी पैटर्न और मंडला कलाकृति शामिल है। मंडला कलाकृति माओरी डिजाइन प्रणालियों से मेल खाती है।

थॉमसन ने पारंपरिक माओरी अमूर्त चित्रित स्क्रॉल डिज़ाइन और प्रतीकों (कोवाईवाई) को हेहे रेखाओं की पृष्ठभूमि पर बुना है, ताकि जीवित लोगों को दिवंगत लोगों से जोड़ा जा सके, राष्ट्रों के बीच संबंध बनाने वाले लोगों को सम्मान मिल सके तथा खिलाड़ियों, प्रशंसकों और पृष्ठभूमि में काम करने वाले लोगों के महत्व को दिखाया जा सके।
भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर को पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के साथ शुरू होगा, जिसके बाद चार नवंबर से पांच वनडे मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी। वनडे श्रृंखला के बाद दो टेस्ट मैच की श्रृंखला होगी।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
