द इंडियन व्यू

भारत ने गंवाया लीड्स टेस्ट, इंग्लैंड ने हासिल की रिकॉर्डतोड़ जीत

लीड्स : इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ खेले गए लीड्स टेस्ट में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की और पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रनों का लक्ष्य…

Ragwendra P Singh
June 25, 2025
2 min read
भारत ने गंवाया लीड्स टेस्ट, इंग्लैंड ने हासिल की रिकॉर्डतोड़ जीत

लीड्स : इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ खेले गए लीड्स टेस्ट में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की और पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे मेजबान टीम ने केवल पांच विकेट खोकर अंतिम दिन हासिल कर लिया।

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दिखाया दम

खेल के पांचवें दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 350 रन बनाने थे, लेकिन बेन डकेट (149) और जैक क्रॉली (65) ने 188 रन की दमदार साझेदारी कर भारत को बैकफुट पर ढकेल दिया। डकेट ने अपने करियर का छठा टेस्ट शतक जड़ा और 149 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।

हालांकि बीच में भारत को थोड़ी उम्मीद तब बंधी जब ऑली पोप और हैरी ब्रूक लगातार दो गेंदों में आउट हो गए, लेकिन इसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स (33) और जो रूट (नाबाद 53) ने साझेदारी कर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। जैमी स्मिथ भी 44 रन बनाकर अंत तक रूट के साथ टिके रहे और इंग्लैंड को जीत दिलाई।

भारतीय गेंदबाज और फील्डिंग रही बेदम

भारत की हार में उसकी गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों कमजोर कड़ी साबित हुईं। तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज एक भी विकेट नहीं ले सके। शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट जरूर लिए लेकिन वे काफी महंगे साबित हुए। इसके अलावा भारत ने मैच में कुल 6 कैच टपकाए, जिनमें से चार अकेले यशस्वी जायसवाल ने छोड़े।

श्रृंखला में इंग्लैंड को बढ़त

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त बना ली है। भारत को अब वापसी के लिए अगले टेस्ट में बेहतर गेंदबाजी और फील्डिंग प्रदर्शन की जरूरत होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…