भारत तीसरे स्थान पर खिसका, बांग्लादेश ने किया बड़ा कारनामा
वुमेंस वर्ल्ड कप का पहला उलटफेर निगार सुल्ताना की कप्तानी वाली बांग्लादेश की वुमेंस क्रिकेट टीम ने किया। पाकिस्तान को उन्होंने 7 विकेट से धूल चटाकर अपना पहला मैच जीता। साभार : गूगल इस जीत के साथ बांग्लादेश आईसीसी वुमेंस…

वुमेंस वर्ल्ड कप का पहला उलटफेर निगार सुल्ताना की कप्तानी वाली बांग्लादेश की वुमेंस क्रिकेट टीम ने किया। पाकिस्तान को उन्होंने 7 विकेट से धूल चटाकर अपना पहला मैच जीता।

इस जीत के साथ बांग्लादेश आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। उनकी इस जीत से भारत को नुकसान हुआ है और हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया तीसरे पायदान पर खिसक गई है। बता दें, पहले पायदान पर गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया है, जिन्होंने न्यूजीलैंड पर धमाकेदार जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया था।
भारत-श्रीलंका के बीच आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का पहला मैच खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 59 (DLS मेथड) रनों से शानदार जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया इस जीत के बाद पहले पायदान पर थी, मगर अगले दो मैचों के बाद भारत धीरे-धीरे तीसरे पायदान पर खिसक गया है।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 89 रनों से तो बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 7 विकेट से धूल चटाई। तीनों ही विजयी टीमों के खाते में 2-2 अंक है, मगर बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश भारत से आगे है।
श्रीलंका 6ठे, पाकिस्तान 7वें और न्यूजीलैंड सबसे नीचे 8वें नंबर पर है। साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमें आज अपने अभियान का आगाज करेगी। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं टिक पाई और 38.3 ओवर में उन्होंने बांग्लादेश के आगे घुटने टेक दिए। पूरी टीम 129 के स्कोर पर सिमट गई।
इस दौरान एक भी पाकिस्तानी बैटर 25 रन का आंकड़ा नहीं छू पाई। रमीन शमीम 23 रनों के साथ टीम की हाईएस्ट स्कोरर रहीं। बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी में शोर्ना अख्तर चमकीं, जिन्होंने 3.3 ओवर में मात्र 5 रन देकर 3 विकेट चटकाए, इस दौरान उन्होंने 3 ओवर मेडन भी डाले। 130 रनों के टारगेट का पीछे बांग्लादेश ने बड़ी ही मुस्तैदी के साथ किया।
7 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद रुबिया हैदर ने 54 रन की शानदार पारी खेली, मिडिल ऑर्डर की बैटर्स ने उनका इस दौरान भरपूर साथ दिया। निगार सुल्ताना ने 23 रन तो, सोभाना मोस्टरी ने 24 रन की शानदार पारी खेल टीम को जीत दिलाई। पाकिस्तान का अगला मैच भारत से 5 अक्टूबर को है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
