द इंडियन व्यू

भारत को बड़ा झटका, नीतीश रेड्डी व रिंकू सिंह चोटिल

भारतीय टीम और इंग्लैंड टीम के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज के दौरान सूर्यकुमार यादव की टीम को बड़ा झटका लगा है। चोट के कारण रिंकू सिंह दूसरे और तीसरे मैच और नीतीश रेड्डी पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। इन दोनों की जगह शिवम…

Ragwendra P Singh
January 25, 2025
2 min read
भारत को बड़ा झटका, नीतीश रेड्डी व रिंकू सिंह चोटिल

भारतीय टीम और इंग्लैंड टीम के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज के दौरान सूर्यकुमार यादव की टीम को बड़ा झटका लगा है। चोट के कारण रिंकू सिंह दूसरे और तीसरे मैच और नीतीश रेड्डी पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। इन दोनों की जगह शिवम दुबे और रमनदीप सिंह को मौका मिला है।

@BCCI

रिंकू दूसरे और तीसरे टी-20 से बाहर हुए हैं। सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है। दूसरे टी-20 मैच के लिए हुए अभ्यास में नीतीश चोटिल हो गए। चेन्नई में अभ्यास सत्र के दौरान उन्हें साइड स्ट्रेन की चोट लगी। नितीश बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रहेंगे।

रिंकू सीरीज के पहले टी-20 में फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए थे। उन्हें पीठ के निचले हिस्से में ऐंठन हो गई थी। उनकी हालत में सुधार हो रहा है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन पर निगरानी रख रही है।

शिवम ने भारत के लिए अब तक 33 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इसकी 24 पारियों में 29.86 की औसत और 134.93 की स्ट्राइक रेट से 448 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकला है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 63  रन रहा है। रमनदीप ने अब तक 2 मुकाबले खेले हैं और 250 की स्ट्राइक रेट से 15 रन बनाए हैं।

https://twitter.com/BCCI/status/1883123779767066953

ये दोनों खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा थे। इस सीरीज के लिए अक्षर पटेल को टीम का कप्तान बनाया गया है। इंग्लैंड की टीम के कप्तान जोस बटलर हैं।

भारतीय टीम ने पहले टी-20 मैच में इंग्लैंड टीम को 7 विकेट से हराते हुए 5 मैचों की सीरीज में बढ़त मिली थी। ईडन गार्डन स्टेडियम में हुए मैच में इंग्लिश टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 132 रन पर ही ढेर हुई। जवाब में भारतीय टीम ने अभिषेक के अर्धशतक (79) से बदौलत 13वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया था। भारत से वरुण ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।