द इंडियन व्यू

धीमी ओवर गति के लिए आयरलैंड पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना

आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम पर भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में धीमी ओवर गति के लिए गुरुवार को मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। भारत ने इस मैच को 304 रन से जीतकर श्रृंखला क्लीन स्वीप की। मेजबान टीम ने…

Ragwendra P Singh
January 16, 2025
2 min read
धीमी ओवर गति के लिए आयरलैंड पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना

आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम पर भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में धीमी ओवर गति के लिए गुरुवार को मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। भारत ने इस मैच को 304 रन से जीतकर श्रृंखला क्लीन स्वीप की।

मेजबान टीम ने बुधवार को स्मृति मंधाना (135) और प्रतिका रावल (154) के शानदार शतकों की मदद से पांच विकेट पर 435 रन बनाया। यह किसी भी भारतीय टीम (पुरुष या महिला) का वनडे में बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। आयरलैंड की टीम 31.4 ओवर में 131 रन पर ढेर हो गई।

आयरलैंउ की टीम निर्धारित समय से दो ओवर पीछे रही जिससे मैच रेफरियों के आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल की मैच रेफरी जी एस लक्ष्मी ने आयरलैंड पर जुर्माना लगाया। मैदानी अंपायर किम कॉटन और अक्षय टोट्रे, तीसरे अंपायर वीरेंद्र शर्मा और चौथी अंपायर वृंदा राठी यह जुर्माना तय किया।

आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार टीम के निर्धारित समय के अंदर गेंदबाजी नहीं करने पर खिलाड़ियों पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।’’

आईसीसी ने कहा, ‘‘आयरलैंड के कप्तान गैबी लुईस ने जुर्माना स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।