भारतीय मुक्केबाजी पर विश्व अध्यक्ष की मोहर, कहा - भारत के पास शीर्ष स्तर की क्लास
विश्व मुक्केबाजी अध्यक्ष बोरिस वान डेर वोर्स्ट ने ग्रेटर नोएडा में जारी विश्व कप से इतर यहां भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र का दौरा किया और इसकी काफी सराहना की। उन्होंने बुधवार को केंद्र के अभ्यास…

विश्व मुक्केबाजी अध्यक्ष बोरिस वान डेर वोर्स्ट ने ग्रेटर नोएडा में जारी विश्व कप से इतर यहां भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र का दौरा किया और इसकी काफी सराहना की। उन्होंने बुधवार को केंद्र के अभ्यास परिसर, होस्टल, रिकवरी क्षेत्र, जिम और किचन का भी मुआयना किया।
साइ द्वारा जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा,‘‘मैने यहां राष्ट्रीय केंद्र पर सुविधायें देखी हैं और मैं इससे काफी प्रभावित हूं। अभ्यास सुविधायें , अनुशासन।
अब मुझे पता चला कि भारत मुक्केबाजी में इतना अच्छा क्यो कर रहा है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ भारतीय मुक्केबाजों में असीम संभावनायें हैं।

मैने कई बार भारत का दौरा किया है और मैं अभी भी देखता हूं कि भारत के लिये शीर्ष स्तर पर खेलने की काफी ललक है। मैं उम्मीद करता हूं कि भारतीय मुक्केबाजी महासंघ विश्व का अग्रणी महासंघ बने। भारत से कई और मैरी कॉम निकलें।’’
सम्बंधित ख़बरें
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
