एशिया कप फाइनल : भारत का जलवा, पाकिस्तान को हराकर 9वीं बार चैंपियन बना, पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी बधाई
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के रोमांचक फाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात देकर इतिहास रच दिया। @BCCI यह एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार था जब भारत और पाकिस्तान की…

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के रोमांचक फाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात देकर इतिहास रच दिया।

यह एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार था जब भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में आमने-सामने थीं, और इस ऐतिहासिक टक्कर में टीम इंडिया ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, जो पूरी तरह से भारत के पक्ष में गया।
पाकिस्तान 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर हो गई। भारत से कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने एक ओवर में ही तीन विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी — पहले सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और ओवर की अंतिम गेंद पर फहीम अशरफ को पवेलियन भेजा।
भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने कहा, “खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर, परिणाम वही रहा- भारत जीत गया। हमारे क्रिकेटर्स को बधाई।”
जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को 2-2 सफलताएं मिलीं। पाकिस्तान से साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा रन बनाए और टीम को किसी तरह सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत में कुछ विकेट जरूर गंवाए, लेकिन तिलक वर्मा ने एक छोर संभाले रखा और नाबाद 69 रन की बेहतरीन पारी खेली।
उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 5 विकेट रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया और लगातार सातवां मैच जीतते हुए टूर्नामेंट का समापन खिताबी जीत के साथ किया। फाइनल मुकाबले से पहले भारत को एक झटका तब लगा जब हार्दिक पंड्या चोट के चलते प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए। उनकी जगह रिंकू सिंह को टीम में शामिल किया गया।
भारत की इस शानदार जीत पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'मैदान' कोई भी हो, विजय सदा भारत की ही होगी...भारतीय क्रिकेट टीम के प्रत्येक खिलाड़ी का हार्दिक अभिनंदन! जय हिंद
पंड्या पिछले मैच में गेंदबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे और मैदान छोड़कर बाहर चले गए थे। टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार 7 मुकाबले जीते और किसी भी टीम से हार का सामना नहीं किया।
पाकिस्तान को टूर्नामेंट में दो बार हार झेलनी पड़ी — दोनों बार उसे भारत ने ही हराया। इस जीत के साथ भारत ने 9वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया और एक बार फिर एशियाई क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित की।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
