भारत और अंगोला की साझेदारी आपसी विश्वास, सम्मान और साझा समृद्धि की दृष्टि पर आधारित: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
लुआंडा (अंगोला) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत और अंगोला के बीच की साझेदारी आपसी विश्वास, सम्मान और साझा समृद्धि की दृष्टि पर आधारित है। उन्होंने दोनों देशों से भारत-अफ्रीका फोरम समिट के व्यापक ढांचे के तहत…

लुआंडा (अंगोला) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत और अंगोला के बीच की साझेदारी आपसी विश्वास, सम्मान और साझा समृद्धि की दृष्टि पर आधारित है। उन्होंने दोनों देशों से भारत-अफ्रीका फोरम समिट के व्यापक ढांचे के तहत सहयोग को और गहरा करने की अपील की ।राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मु ने अंगोला की राजधानी लुआंडा में राष्ट्रपति जोआओ मैनुएल गोंकाल्वेस लोरेन्सो के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान मत्स्य पालन, जलीय कृषि और समुद्री संसाधनों के साथ-साथ वाणिज्यिक मामलों में सहयोग से जुड़े दो महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। बैठक में दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, ऊर्जा सुरक्षा, तकनीक, कृषि, स्वास्थ्य, रक्षा और अवसंरचना के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। उन्होंने आपसी संपर्क, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में भी साझेदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया।राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि अंगोला भारत की ऊर्जा सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण भागीदार है और दोनों देशों के बीच ऊर्जा व्यापार लगातार सुदृढ़ हो रहा है। उन्होंने अंगोला के विकास प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह देश अपने नागरिकों की प्रगति और समृद्धि के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है।दोनों नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक-दूसरे का सहयोग जारी रखने और साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर सामंजस्यपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने पर सहमति जताई। राष्ट्रपति मुर्मू ने अंगोला द्वारा इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) और ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस (जीबीए) में शामिल होने के निर्णय का स्वागत किया, और इसे पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुएल गोंकाल्वेस लोरेन्सो ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में राष्ट्रपति भवन, लुआंडा में भोज का आयोजन भी किया।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
